Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel Vs Iran: इजरायल या ईरान किसमें है दम, GDP से लेकर डिफेंस तक में कौन आगे कौन पीछे, जानें हर एक डिटेल

    इजरायल और ईरान (Israel Vs Iran) के बीच सीजफायर हो चुका है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले करके एक दूसरे को नुकसान पहुंचाया। ईरान को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। क्योंकि अमेरिका ने भी उस पर हमला किया।

    By Gyanendra Tiwari Edited By: Gyanendra Tiwari Updated: Tue, 24 Jun 2025 12:26 PM (IST)
    Hero Image
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में इजरायल और ईरान के बीच चल संघर्ष का असर दुनिया पर पड़ा। दोनों एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। इजरायल की ओर से अमेरिका भी अया। वहीं, रूसी नेवी ने ईरान के समर्थन में युद्धाभ्यास शुरू किया था। लेकिन आज यानी 24 जून को दोनों देशों के बीच सीजफायर कंफर्म हो गया। युद्ध से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर घातक असर पड़ा। दोनों की GDP ग्रोथ पर भी इसका असर पड़ा। 
     
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इजरायल और ईरान के बीच हुए संघर्षविराम की जानकारी दी थी। हालांकि, तेहरान की ओर से कुछ घंटों बाद इसकी पुष्टि की गई। संघर्षविराम तो हो गया लेकिन ये दोनों देश कभी भी जंग के मुहाने पर फिर आ सकते हैं, ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर किसमें कितना है दम? कौन आगे और कौन पीछे। आइए जानते हैं कि आखिर इजरायल और ईरान की जीडीपी क्या है। दोनों देश डिफेंस में कितना खर्च करते हैं और इस संघर्ष से दोनों को क्या नुकसान हो रहा है।

    Israel Vs Iran: किसकी कितनी है GDP?

     
    इजरायल पश्चिमी एशिया का देश है। इसका क्षेत्रफल 22,070 km² है। 2023 के आंकड़ों के अनुसार इजरायल की जीडीपी $513.61 (513,611 M US$) बिलियन है। यह विश्व की अर्थव्यवस्था का 0.49% है। OICD के अनुसार, 2025 में इजरायल की अर्थव्यवस्था 3.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है। 2024 में इजरायल की जीडीपी ग्रोथ रेट 0.87% और 2023 में 1.83% थी।

    ईरान साउथ एशिया में आता है। इसका क्षेत्रफल 1,648,195 km² है। यहां की आधिकारिक भाषा फारसी है। ईरान की जीडीपी  $404.63 बिलियन (404,626 M US$) है। विश्व की अर्थव्यवस्था का यह 0.38% है। 2023 में ईरान की जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी थी। 2024 में 3.48 फीसदी और 2025 में  ईरान की जीडीपी  0.31 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है।

    इजरायल की अर्थव्यवस्था किस पर है निर्भर । (Israeli Economy)


    इजराइल की अर्थव्यवस्था विकसिता और आधुनिक है। यह हाई-टेक उद्योगों पर आधारित है। स्टार्टअप कंपनियों में दुनिया में दूसरे और NASDAQ (स्टॉक एक्सचेंज) में तीसरे स्थान पर है। यहां विदेशी निवेश बहुत अधिक है। 2023 के आंकड़ों के अनुसार यहां प्रति व्यक्ति आय 58,270 डॉलर थी। यहूदी राष्ट्र के पास 223.6 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। ईरान की जनसंख्या 90,609,000 है।  

    ईरान की अर्थव्यवस्था किस पर है निर्भर (Economy of Iran)


    इजरायल की जनसंख्या 90,609,000 है। ईरान की इकॉनमी पूरी तरह से तेल और गैस निर्यात पर निर्भर है। अर्थव्यवस्था में सरकारी क्षेत्र की हिस्सेदारी ज्यादा है। यहां कड़े प्रतिबंध और भ्रष्टाचार की वजह से व्यापार करने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ईरान में प्रति व्यक्ति आय पिछले 25 सालों से नहीं बढ़ी है। ईरान की 27 फीसदी लोग 2 डॉलर प्रतिदिन से कम पर जीते हैं। यहां महंगाई दर 32 फीसदी है।  ईरान के पास 33.8 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। इसकी अर्थव्यवस्था कमजोर होने का एक मुख्य कारण विदेशी मुद्रा भंडार में कमी होना भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel Vs Iran: क्या है इजरायल और ईरान का रक्षा बजट?

    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) थिंक टैंक के अनुसार, 2023 में ईरान का सैन्य खर्च लगभग 10.3 बिलियन डॉलर था। 2024 ईरान का रक्षा बजट $7.9 बिलियन था, जो, जीडीपी का लगभग 2.0% है।  2025 के लिए ईरान ने इसमें 200% वृद्धि के साथ $16.7 बिलियन (राष्ट्रीय बजट का 25%) की योजना बनाई है।

    ईरान की तुलना में इजरायल ने 2023 में सेना पर 27.5 बिलियन डॉलर खर्च किए। 2024 में इजरायल का डिफेंस बजट 46.5 बिलियन डॉलर था। यह जीडीपी का  8.8% है।  यूक्रेन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा बजट है। मार्च में इजरायल ने अपना 2025 का बजट पारित किया था जो इजरायल के इतिहास में सबसे बड़ा है । कुल रक्षा बजट NIS 136 बिलियन ($36.9 बिलियन) में से अकेले रक्षा मंत्रालय का बजट रिकॉर्ड NIS 110 बिलियन ($29 बिलियन) है।

    Israel Vs Iran: किसके पास कितनी सेना


    इजरायल के पास कुल 170,000 सक्रिय आर्मी हैं, जिनमें 465,000 रिजर्व और 35,000 अर्धसैनिक बल शामिल हैं। वहीं, ईरान की सैन्य उपस्थिति बहुत बड़ी है, जिसमें 610,000 सक्रिय कर्मी, 350,000 रिजर्व और 220,000 अर्धसैनिक बल हैं।

    दोनों देशों के एयरफोर्स की बात करें तो इजरायल के पास 612 विमान हैं। इसमें 241 लड़ाकू जेट और 146 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इसमें से 48 को लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं। वहीं, ईरान के पास कुल 551 विमान हैं, जिनमें 186 लड़ाकू जेट और 129 हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिनमें से 13 को लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं।

    इजरायल के 1,370 टैंक और 43,407 बख्तरबंद वाहन हैं। और 650 स्वचालित तोपखाने की यूनिट और 150 रॉकेट तोपखाने प्रणाली हैं। टैंकों की संख्या के मामले में ईरान, इजरायल से आगे है। ईरान के पास 1,996 टैंक और 65,765 बख्तरबंद वाहनों का एक बड़ा बेड़ा है।

    इजरायल की नौसेना ईरान के मुकाबले छोटी और सीमित है। इजरायल के पास वारशिप एक भी नहीं और पांच पनडुब्बियां और 45 गश्ती जहाज हैं। इसकी तुलना में, ईरान के पास सात वारशिप और तीन पनडुब्बियां हैं और 19 गश्ती जहाज और एक माइन वारफेयर जहाज है।