Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC दे रहा बाली के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें क्या है खास

    By Sajan ChauhanEdited By:
    Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:11 AM (IST)

    IRCTC इंडोनेशिया (Indonesia) के शानदार आइलैंड बाली (BALI) के लिए स्पेशल टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इस टूर पैकेज से बाली की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।

    IRCTC दे रहा बाली के लिए स्पेशल टूर पैकेज, जानें क्या है खास

    नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन (IRCTC) इंडोनेशिया (Indonesia) के शानदार आइलैंड बाली (BALI) के लिए स्पेशल टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इस टूर पैकेज से बाली घूमने का मौका मिलेगा। बाली की सुंदर बीच और प्राकृतिक नजारा बेहद खास है, यहां कई देशों से लोग घूमने आते हैं। अगर आप विदेश में टूर का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का ये टूर बेहतरीन साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें: ULIP, Debt Mutual Fund या RD, जानें किसमें निवेश पर मिलेगा अधिक फायदा

    पैकेज की जानकारी:

    पैकेज का नाम: बेस्ट ऑफ बाली (BEST OF BALI EX KOCHI)

    डेस्टिनेशन कवर्ड: इंडोनेशिया

    टूर की शुरुआत: कोच्चि

    मील प्लान: एमएपी

    पैकेज का किराया:

    ऑक्यूपेंसी                           प्रति व्यक्ति किराया

    सिंगल शेयरिंग                            49,500 रुपये

    डबल शेयरिंग                              45,100 रुपये

    ट्रिपल शेयरिंग                             45,100 रुपये

    चाइल्ड (2-11 वर्ष) विद बेड            40,600 रुपये

    चाइल्ड (2-11 वर्ष) विदआउट बेड    35,400 रुपये

    शिशु (2 वर्ष से कम)                     8,000 रुपये

    ये भी पढ़ें:IRCTC दे रहा है दार्जिलिंग के लिए स्पेशल टूर पैकेज, ग‍र्मी की छुट्टियों में सस्‍ते में कीजिए एंज्‍वॉय

    फ्लाइट की जानकारी

    यात्रा         तारीख       सेक्टर            फ्लाइट नंबर   प्रस्थान समय    आगमन समय

    ऑनवार्ड 11.08.2019   COK-KUL      OD-0232   00.20 बजे        07.05 बजे

                 11.08.2019   KUL –DPS    OD -0306   09.10 बजे      12.15 बजे

    रिटर्न     15.08.2019   DPS-KUL      OD-0305   13.05 बजे        16.05 बजे

                 15.08.2019   KUL-COK     OD-0231   22.05 बजे         23.35 बजे

    पैकेज में शामिल चीजें:

    • मालिंडो एयरलाइंस (COK-KUL-DPS-KUL-COK) से राउंड ट्रिप के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया।
    • बाली में 4 रातों के लिए होटल में स्टे और साथ में ब्रेकफास्ट भी मिलेगा।
    • भारतीय रेस्टोरेंट में लंच और डिनर (वेज और नॉन वेज)
    • यात्रा के स्थान: जिम्बरन बीच, किंतामणि और उबूद टूर, माउंट बाटूर, सेक्रेड मंकी सेंचुरी, तीर्थ एम्पुल मंदिर, तंजुंग बेनोआ बीच, टर्टल आइलैंड, उलुवतु मंदिर, तमन आयुन मंदिर, उलुन दानू ब्रेटन मंदिर और तनह लोट मंदिर घूमने को मिलेगा।
    • 1 लीटर पानी प्रति व्यक्ति को प्रति दिन मिलेगा।
    • SIC के आधार पर एसी कोच से सभी ट्रांसफोर्ट और साइटसीइंग होगी।
    • एक प्रोफेशनल और फ्रैंडली अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड
    • आईआरसीटीसी टूर मैनेजर
    • 70 वर्ष से कम आयु के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस
    • सभी लागू टैक्स।

    होटल की जानकारी

    प्लेस   कैटेगरी       होटल

    बाली    कंफर्ट        ग्रांड लीवियो होटल या इससे मिलता जुलता कोई होटल

    टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:

    • टूर शुरू होने से 30 दिन पहले कैंसल करने पर 20 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 30-21 दिन पहले कैंसल करने पर 30 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 20-15 दिन पहले कैंसल करने पर 60 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 14-8 दिन पहले कैंसल करने पर 90 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 7 दिन पहले कैंसल करने पर 100 फीसद चार्ज लगेगा।