सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशों से भी शानदार है हिमाचल की खूबसूरत वादियां, IRCTC का टूर पैकेज दे रहा घूमने का मौका

    By Sajan ChauhanEdited By:
    Updated: Wed, 29 May 2019 10:04 AM (IST)

    हिल्स ट्रायंगल ऑफ हिमाचल (Hills Triangle of Himachal) नाम के इस टूर पैकेज में 09 रात/10 दिन तक घूमने का मौका मिलेगा इस टूर की शुरुआत तेलंगाना के सिकंद ...और पढ़ें

    Hero Image
    विदेशों से भी शानदार है हिमाचल की खूबसूरत वादियां, IRCTC का टूर पैकेज दे रहा घूमने का मौका

    नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। हिमाचल उत्तर भारत में स्थित वो खूबसूरत जगह है जहां का नजारा विदेशों की पहाड़ियों से भी बेहद शानदार है। गर्मियों की छुट्टियों में लोग अक्सर अपने परिवार और मित्रों के साथ हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बनाते हैं, अगर आपका भी कोई ऐसा ही प्लान है तो आज हम आपको आईआरसीटीसी के खास टूर पैकेज के बारे में बता रहे हैं, जिसमें हिमाचल की सभी खास जगहों को कवर किया गया है। इस टूर की शुरुआत तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से होगी, जिसके बाद नई दिल्ली पहुंचा जाएगा और उससे बाद मनाली, धर्मशाला और डलहौजी के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया जाएगा। हिल्स ट्रायंगल ऑफ हिमाचल (Hills Triangle of Himachal) नाम के इस टूर पैकेज में 09 रात/10 दिन तक घूमने का मौका मिलेगा, आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में सभी खास बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैकेज की जानकारी

    पैकेज कोड: SHR063

    पैकेज का नाम: हिल्स ट्रायंगल ऑफ हिमाचल (Hills Triangle of Himachal)

    अवधि: 09 रात/10 दिन

    शामिल डेस्टिनेशन: मनाली-धर्मशाला-डलहौजी-नई दिल्ली

    फ्रीक्वेंसी: बुधवार

    मील प्लान: ईपी

    पैकेज का किराया

    क्लास

    कंफर्ट(3AC)    ऑक्यूपेंसी               किराया (प्रति व्यक्ति)

                        सिंगल                     34101 रुपये

                        डबल                       28,411रुपये

                        ट्रिपल                      22,638 रुपये

                       चाइल्ड विद बेड           8,619 रुपये

                        चाइल्ड विदआउट बेड   6,763 रुपये

    स्टेंडर्ड (स्लीपर)       ऑक्यूपेंसी             किराया (प्रति व्यक्ति)

                               सिंगल                     31057 रुपये

                               डबल                        25,367 रुपये

                               ट्रिपल                      19,594 रुपये

                              चाइल्ड विद बेड            5,575 रुपये

                              चाइल्ड विदआउट बेड    3,719 रुपये

    पैकेज में शामिल चीजें:

    • 3एसी/स्लीपर क्लास से ट्रेन से यात्रा की सुविधा है।
    • सुविधा के अनुसार एसी कमरों में स्टे होगा।
    • सुविधा के अनुसार एसी व्हीकल में ट्रांसपोर्ट होगा।
    • ट्रेवल प्रोग्राम के अनुसार सभी साइटसीइंग और जगहों पर घूमना शामिल है।
    • ट्रेवल इंश्योरेंस भी शामिल है।
    • टोल, पार्किंग और सभी टैक्स शामिल हैं।

    टूर कैंसल पर चार्ज:

    • शुरू होने से 15 दिन पहले 100 रुपये प्रति यात्री चार्ज लगेगा।
    • शुरू होने से 8-14 दिन पहले 25 फीसद चार्ज लगेगा।
    • शुरू होने से 4-7 दिन पहले 50 फीसद चार्ज लगेगा।
    • शुरू होने से 4 दिन पहले 100 फीसद चार्ज लगेगा। 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें