Induslnd Bank के शेयर में हुई 27 फीसदी तक गिरावट, आखिर क्या है इसके पीछे वजह?
IndusInd Bank shares इंडसइंड बैंक के शेयर की कीमत आज 27 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए है। कोविड-19 की महामारी के बाद बैंक को इतना बड़ा नुकसान हुआ है। शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरे हैं। आइए जानते हैं कि इंडसइंड बैंक के शेयरों की कीमत में हुई गिरावट का आखिर क्या कारण है?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इंडसइंड बैंक के शेयर आज यानी मंगलवार को 27 फीसदी तक गिर चुके हैं। यह आखिर में 27.06 फीसदी की गिरावट के साथ 656.80 रुपये पर बंद हुआ है। आइए जानते हैं कि इंडसइंड बैंक के शेयरों में इतनी बड़ी बिकवाली क्यों हुई है?
30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरे हैं। कोविड-19 के बाद इंडसइंड बैंक के शेयर में इतनी गिरावट दर्ज हुई है। बैंक के मार्केट कैप में भी लगभग 19,052 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी इस शेयर का मार्केट कैप 51 हजार करोड़ रुपये दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई ब्रोकेरेज ने इंडसइंड बैंक के स्टॉक की रेटिंग घटा दी है।
Indusind Bank Shares में क्यों हुई इतनी गिरावट?
मीडिया रिपोर्ट की माने तो इंडसइंड बैंक के स्टॉक में हुई गिरावट का कारण डेरिवेटिक खातों में 1500 करोड़ रुपये की गड़बड़ी बाताई गई है। बैंक ने इसकी जांच के लिए बाहरी एजेंसी को नियुक्त किया है, जो इस पूरे मामले की समीक्षा करेगा।
इस समीक्षा के बाद ही बैंक इस मामले को लेकर कोई कदम उठाएगा।
येस बैंक के शेयर का भी हुआ था यही हाल
साल 2019 में येस बैंक के शेयर 393 रुपये गिरकर 10 रुपये से भी नीचे आ गए थे। उस समय बैंक की हालात इतनी बुरी हो गई थी कि वे दिवलिया होने की स्थिति में आ गया था।
Stock Market Closed: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
आज मंगलवार 11 मार्च को शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावाट के साथ 74,102.32 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 37 अंक की उछाल के साथ 22,497.90 पर क्लोज हुआ है।
आज मार्केट क्लोज होने के बाद इंडसइंड बैंक के स्टॉक टॉप लूजर की लिस्ट शुमार हो गए हैं। इसके अलावा nuvama और senco भी इस लिस्ट में शामिल थे।
इसके अलावा टाटा कॉम, पेटीएम और graphite आज के टॉप गैनर की लिस्ट में शामिल हुए हैं।
इन आईटी स्टॉक में हुई भारी गिरावट
आज मंगलवार को स्टॉक मार्केट के आईटी स्टॉक में लगातर गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज करीब 1.47 फीसदी तक गिरा था। वहीं कई बड़े टेक स्टॉक में भारी बिकावली दर्ज हुई थी।
सभी बड़े आईटी स्टॉक में से इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इंफोसिस के शेयर आज करीब 3.09 फीसदी तक लुढ़क गए थे। इसकी वजह से निफ्टी में 52.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें: Stock Market Today: लगातार क्यों गिर रहा शेयर बाजार, क्या है इसके पीछे बड़ी वजह?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।