Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत का शीर्ष 10 व्यापारिक साझेदारों में से नौ के साथ व्यापार घाटा

    By Agency Edited By: Yogesh Singh
    Updated: Sun, 26 May 2024 09:00 PM (IST)

    चीन के साथ दोतरफा व्यापार 2023-24 में 118.4 अरब डॉलर रहा और वह अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 118.28 अरब रहा। भारत का अपने चार प्रमुख व्यापारिक साझेदारों सिंगापुर यूएई दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया (एशियाई गुट के हिस्से के रूप में) के साथ मुक्त व्यापार समझौता है।

    Hero Image
    चीन के साथ दोतरफा व्यापार 2023-24 में 118.4 अरब डॉलर रहा

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत को वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान चीन, रूस, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया समेत शीर्ष 10 व्यापारिक साझेदारों में से नौ के साथ व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा है। आयात और निर्यात के बीच के अंतर को व्यापार घाटा कहा जाता है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि बीते वित्त वर्ष में 2022-23 की तुलना में चीन, रूस, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के साथ घाटा बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, रूस, इंडोनेशिया और इराक के साथ व्यापार घाटे में कमी हुई। वित्त वर्ष 2023-24 में चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर 85 अरब डालर, रूस के साथ 57.2 अरब डालर, दक्षिण कोरिया के साथ 14.71 अरब डालर और हांगकांग के साथ 12.2 अरब डालर हो गया।

    चीन के साथ दोतरफा व्यापार 2023-24 में 118.4 अरब डॉलर रहा और वह अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 118.28 अरब रहा। भारत का अपने चार प्रमुख व्यापारिक साझेदारों सिंगापुर, यूएई, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया (एशियाई गुट के हिस्से के रूप में) के साथ मुक्त व्यापार समझौता है। भारत का 2023-24 में अमेरिका के साथ 36.74 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष था।

    ये भी पढ़ें- Mukesh Ambani की रिलायंस का जादू बरकरार, 5 दिन में निवेशकों को कराया 60000 करोड़ मुनाफा

    ये भी पढ़ें- e-Aadhaar Download: जेब से कहीं गिर गया आधार कार्ड? घबराने की नहीं जरूरत, ई-आधार आएगा काम; ऐसे करें डाउनलोड