नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल, मोदी सरकार के खजाने में आए ₹14.46 लाख करोड़; आयकर विभाग ने जारी किए आंकड़े
आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर 2026 तक नेट प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.76% बढ़कर 14.41 लाख करोड़ रुपये ...और पढ़ें

नेट प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.76% बढ़कर 14.41 लाख करोड़ रुपये हुआ।
HighLights
नेट प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.76% बढ़कर 14.41 लाख करोड़ रुपये हुआ।
सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह में 14.02% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई।
रिफंड में 25.91% की बढ़ोतरी, कुल 3.08 लाख करोड़ रुपये का रिफंड।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आयकर विभाग ने 10 नवंबर 2026 तक के लिए नेट प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 11.76 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जिससे यह बढ़कर 14.41 लाख करोड़ रुपये (Direct Tax Collection) हो गया। इससे सरकार के राजस्व को मजबूती मिली है।
आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 10 नवंबर 2026 तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Gross Direct Tax Collection) 17,50,285.89 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 15,35,076.31 करोड़ रुपये था। इस तरह सकल कर संग्रह में 14.02% की वृद्धि दर्ज की गई है।
रिफंड में हुई बढ़ोतरी
आंकड़ों के अनुसार सरकार ने 3,08,306.98 करोड़ रुपये का रिफंड भी दिया। एक साल पहले इसी अवधि में रिफंड का आंकड़ा 2,44,872.21 करोड़ रुपये था। यानी रिफंड में सालाना आधार पर 25.91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Data on Gross Direct Tax Collections, Refunds and Net Direct Tax Collections for FY 2026-27 as on 10.11.2026 has been released. The data is available on the national website of Income Tax Department at the following link: https://t.co/CmkYmFGowc
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) November 11, 2026
रिफंड के बाद कितना रहा नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन
रिफंड के बाद 10 नवंबर 2026 तक कुल शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) 14,41,978.91 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष समान अवधि में यह 12,90,204.10 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष के मुकाबले इसमें 11.76% का इजाफा हुआ है।
कॉरपोरेट और नॉन कॉरपोरेट टैक्स से सरकरा खजाने में कितने करोड़ आए?
11 नवंबर 2026 तक 8,01,471.71 करोड़ रुपये का ग्रास कॉरपोरेट टैक्स रहा। हालांकि, 1,69,512.18 करोड़ रिफंड के बाद नेट कॉरपोरेट टैक्स 6,31,959.53 करोड़ रुपये रहा। और 8,94,716.18 करोड़ रुपये ग्रास नॉन कॉरपोरेट टैक्स के जरिए आए। लेकिन 1,38,771.22 करोड़ रुपये के रिफंड के बाद यह 7,55,944.96 करोड़ रुपये रहा। वहीं, सरकार ने 54,077.90 करोड़ रुपये सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन चार्ज के जरिए जुटाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।