नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में भारी उछाल, सरकार के खजाने में आए 5.2 लाख करोड़ रुपये; 17 जून तक के आंकड़े जारी
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 17 जून तक के प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़े जारी किए हैं। ...और पढ़ें

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 14.64% की वृद्धि।
HighLights
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 14.64% की वृद्धि।
कुल 5.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह।
एडवांस टैक्स संग्रह में भी 15.30% की बढ़ोतरी।
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection) के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से 17 जून 2026 तक का डेटा सार्वजनिक किया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में कर संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे सरकार के राजस्व को मजबूती मिली है।
आंकड़ों के मुताबिक 17 जून 2026 तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Gross Direct Tax Collection) 6,10,050.53 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,42,478.57 करोड़ रुपये था। इस तरह सकल कर संग्रह में 12.46 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं, सरकार ने करदाताओं को 89,025.71 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। एक साल पहले इसी अवधि में रिफंड का आंकड़ा 87,979.39 करोड़ रुपये था। रिफंड में सालाना आधार पर 1.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Data on Gross Direct Tax (DT) collections, Refunds, Net Direct Tax (DT) collections and Advance Tax collections for FY 2026-27 as on 17.06.2026 has been released.
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) June 18, 2026
The data is available on the national website of Income Tax Department at the following link:… pic.twitter.com/Pw2vKWTcO6
रिफंड को समायोजित करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) 5,21,024.82 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष समान अवधि में यह 4,54,499.18 करोड़ रुपये था। इस आधार पर शुद्ध कर संग्रह में 14.64 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट टैक्स से कितना पैसा आया
आयकर विभाग के अनुसार 17 जून 2026 तक, कॉरपोरेट टैक्स संग्रह 2,76,538.46 करोड़ रुपये रहा, जबकि नॉन-कॉरपोरेट टैक्स संग्रह 3,14,653.07 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके अलावा सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) से 18,856.12 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ।
एडवांस टैक्स कलेक्शन कितना रहा?
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स कलेक्शन के आंकड़े भी उत्साहजनक रहे हैं। 17 जून 2026 तक एडवांस टैक्स के रूप में कुल 1,78,373.06 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 1,54,706.02 करोड़ रुपये था। यानी एडवांस टैक्स संग्रह में 15.30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
कॉरपोरेट टैक्स के तहत एडवांस टैक्स संग्रह 1,40,752.74 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,21,333.03 करोड़ रुपये था। इसमें 16.01 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नॉन-कॉरपोरेट श्रेणी में एडवांस टैक्स संग्रह 37,620.32 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष 33,372.99 करोड़ रुपये था। इस श्रेणी में 12.73 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।