सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Iran-US Tension से धराशायी हुआ भारत का रुपया, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर इस स्तर पर हुआ बंद

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Fri, 20 Feb 2026 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 20 Feb 2026 05:55 PM (IST)

अमेरिका-ईरान तनाव और मजबूत डॉलर के कारण शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर (Indian Rupee Down) 90.99 ...और पढ़ें

Iran-US Tension से धराशायी हुआ भारत का रुपया, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर इस स्तर पर हुआ बंद

Iran-US Tension से धराशायी हुआ भारत का रुपया, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर इस स्तर पर हुआ बंद

HighLights

  1. रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 90.99 पर बंद हुआ।

  2. ईरान-अमेरिका तनाव और मजबूत डॉलर गिरावट के मुख्य कारण।

  3. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी रुपये पर दबाव डाला।

PTI, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के परस्पर बढ़ते तनाव (Iran-US Tension) के बीच अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 31 पैसे टूटकर 90.99 (अस्थायी) पर बंद (Indian Rupee Down) हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख भी रुपये को समर्थन देने में विफल रहा। इस पर अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले दिनों में जंग छिड़ने की बनती स्थिति का विशेष प्रभाव रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 90.94 पर खुला और सत्र के दौरान 91.04 के दिन के निचले स्तर तक चला गया।

क्या बोले एक्सपर्ट?

कारोबार के अंत में यह 90.99 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 31 पैसे की भारी गिरावट दिखाता है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 90.68 पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत डॉलर के कारण रुपये में गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला। हालांकि, घरेलू बाजारों की तेजी ने गिरावट को कम किया।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। डॉलर-रुपया की हाजिर कीमत 90.70 रुपये से 91.30 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।"

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 97.86 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 71.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 880.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में हुए फेल तो बन गए LIC एजेंट, रिटायरमेंट के बाद की नई शुरुआत; आज देश के सबसे उम्रदराज अरबपति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।