सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार में गिरावट का रुपये पर दिखा असर, डॉलर के मुकाबले 90.66 के स्तर पर हुआ बंद

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Fri, 13 Feb 2026 10:03 PM (GMT+05:30)

शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 90.66 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और ...और पढ़ें

शेयर बाजार में गिरावट का रुपये पर दिखा असर, डॉलर के मुकाबले 90.66 के स्तर पर हुआ बंद

शेयर बाजार में गिरावट का रुपये पर दिखा असर, डॉलर के मुकाबले 90.66 के स्तर पर हुआ बंद

HighLights

  1. रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 90.66 पर बंद।

  2. घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट से रुपये पर दबाव।

  3. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

PTI, नई दिल्ली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को, डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया पांच पैसे (Indian Rupee Down) की गिरावट के साथ 90.66 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की मजबूती ने रुपये सहित उभरते बाजारों की मुद्राओं की बढ़त को सीमित कर दिया। इससे रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ।

पिछले बंद भाव से कितना गिरा रुपया?

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 90.69 पर खुला। कारोबार के दौरान 90.60 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया और 90.79 के निचले स्तर तक आया। अंत में, रुपया 90.66 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 90.61 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा सलाहकार फर्म आईएफए ग्लोबल ने एक शोध पत्र में कहा, ‘‘विभिन्न उद्योगों पर कृत्रिम मेधा (एआई) के असर को लेकर नयी चिंताओं से जोखिम लेने की धारणा कमजोर हुई है। इसके चलते सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली संपत्तियों में तेजी आई है।"

ब्रेंट क्रूड ऑयल में भी दिखी गिरावट

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97.01 पर रहा। वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड, वायदा कारोबार में 0.04 प्रतिशत टूटकर 67.49 डॉलर प्रति बैरल पर था।

घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 1,048.16 अंक टूटकर 82,626.76 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 336.10 अंक टूटकर 25,471.10 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 7,395.41 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: क्या आ गई वो तारीख, खत्म होगा इंतजार! खाते में आएंगे 2-2 हजार; कृषि मंत्रालय से क्या अपडेट आया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।