सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के अनार और कीवी पहुंचे दुबई, किसानों को घरेलू बाजार से 50% ज्यादा मिले दाम

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:29 PM (IST)

भारत के अनार और कीवी की खेप दुबई पहुंच गई है, जिससे भारतीय किसानों को अपने फल विदेशी बाजारों में ...और पढ़ें

अनार की खेप भेजी गई UAE (PHOTO:IANS)

अनार की खेप भेजी गई UAE (PHOTO:IANS)

HighLights

  1. भारतीय अनार, कीवी की खेप दुबई पहुंची।

  2. किसानों को घरेलू बाजार से 50% अधिक दाम।

  3. APEDA ने हिमाचल, अरुणाचल से निर्यात में मदद की।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत के अनार और कीवी की खेप संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई बाजार पहुंच गई है। इससे भारतीय किसानों को अपने फल विदेशी बाजारों में बेचने के नए अवसर मिल रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से अनार और अरुणाचल प्रदेश के जीरो से कीवी के निर्यात में मदद की है।

मंत्रालय के अनुसार, कुल्लू जिले से सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार और अरुणाचल प्रदेश के जीरो से 1.5 मीट्रिक टन कीवी दुबई भेजे गए हैं। ये परीक्षण के तौर पर भेजी गई खेप हैं, जिनका उद्देश्य विदेशी बाजार में भारतीय फलों की मांग और बिक्री की संभावनाओं को समझना है।

अनार किसानों को मिली 50% ज्यादा कीमत

कुल्लू से भेजी गई अनार की खेप में दो-दो किलोग्राम के 650 बॉक्स शामिल थे। इसका निर्यात उत्तर प्रदेश की कंपनी अमामा एक्सपोर्ट्स ने किया। अनार स्थानीय किसानों और भुंतर किसान उत्पादक संगठन (FPO) से खरीदे गए थे। यह FPO करीब 600 किसानों से जुड़ा है। इस एक्सपोर्ट में शामिल किसानों को घरेलू बाजार में मिलने वाली कीमत के मुकाबले करीब 50 फीसदी अधिक दाम मिले। कुल्लू जिले के बागवानी विभाग ने अनार की खरीद और निर्यात से जुड़ी प्रक्रिया में सहयोग किया।

हिमाचल प्रदेश में सिंदूरी के अलावा भगवा और कंधारी किस्म के अनार की भी खेती होती है। सिंदूरी अनार अपने लाल छिलके, रसीले दानों और मीठे-खट्टे स्वाद के लिए जाना जाता है।

दुबई के सुपरमार्केट में प्रदर्शित होगा कीवी

अरुणाचल प्रदेश से भेजी गई 1.5 मीट्रिक टन कीवी की खेप दुबई पहुंच गई है। इसे दुबई के अल कुसैस स्थित लुलु हाइपरमार्केट में प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य वहां के ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानना और इस फल की मांग का आकलन करना है। इस पहल के तहत अरुणाचल प्रदेश के कीवी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने और स्थानीय उत्पादकों को विदेशी खरीदारों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Fibe से 20 लाख से अधिक लोगों को मिला लोन, 30 की उम्र वालों ने उठाए जमकर पैसे! ये है पर्सनल लोन का तरीका

राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों की जलवायु कीवी की खेती के अनुकूल है। यहां हेवर्ड, मोंटी, एलिसन और ब्रूनो जैसी किस्में उगाई जाती हैं। इनमें हेवर्ड की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छी मांग है। इस परीक्षण निर्यात से मिलने वाली जानकारी के आधार पर भविष्य में भारतीय फलों की नियमित आपूर्ति और विदेशी बाजारों में बिक्री बढ़ाने की संभावनाओं का आकलन किया जा सकेगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।