Fibe से 20 लाख से अधिक लोगों को मिला लोन, 30 की उम्र वालों ने उठाए जमकर पैसे! ये है पर्सनल लोन का तरीका
फाइब ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए पर्सनल लोन और पर्पज ड्रिवन फाइनेंसिंग के माध्यम से 20 लाख से ...और पढ़ें

फाइब से मिल रहा पर्सनल लोन
HighLights
वित्त वर्ष 2026 में फाइब ने 14.7 लाख पर्सनल लोन बांटे।
औसत पर्सनल लोन ग्राहक की उम्र 30 साल, मासिक आय ₹39,434।
पर्पज ड्रिवन फाइनेंसिंग में 83% CAGR, 10,387+ साझेदार नेटवर्क।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा देने में अब केवल लोन की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए उसे आसानी से तलाशने, हासिल करने और चुकाने की सुविधा भी अहम भूमिका निभा रही है। फाइब ने तकनीक आधारित लोन प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसमें पर्सनल लोन और पर्पज ड्रिवन फ़ाइनेंसिंग को एक साथ जोड़ा गया है। इससे कंपनी व्यक्तिगत खर्चों के साथ-साथ खास प्रोडक्ट्स और सर्विसेज से जुड़ी फाइनेंशियल जरूरतों को भी पूरा करने में मदद करती है।
फाइब (Fibe) के लोन कारोबार का प्रमुख हिस्सा उसका पर्सनल लोन है। इसके तहत डिजिटल माध्यमों से व्यक्तिगत जरूरतों के लिए बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे कर्ज दिया जाता है। कर्ज की पात्रता, राशि, अवधि और इंट्रेस्ट रेट का निर्धारण (Determination) कंपनी के आंतरिक क्रेडिट आकलन स्कोरकार्ड, लोन अप्रूवल की प्रक्रियाओं और कर्ज लेने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी के आधार पर किया जाता है।
14.7 लाख लोगों को मिला पर्सनल लोन
31 मार्च 2026 तक फाइब के पर्सनल लोन ग्राहकों की औसत उम्र 30 साल और औसत मासिक आय ₹39,434.52 थी। हर लोन की औसत राशि ₹86,547.12 रही। कर्ज चुकाने की अवधि अधिकतम 36 महीने थी, जबकि औसत अवधि 16 महीने रही। कंपनी की सेवाएं भारत के 416 शहरों के 6,981 पिन कोड में उपलब्ध थीं। टेक्नोलॉजी बेस्ड डिस्टीब्यूशन सिस्टम के बढ़ने के साथ कंपनी का पर्सनल लोन कारोबार भी बढ़ा है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में फाइब ने ₹12,702.24 करोड़ के 14.7 लाख पर्सनल लोन बांटे। इनमें 5.20 लाख लोन नए ग्राहकों को और 9.48 लाख मौजूदा ग्राहकों को दिए गए।
31 मार्च 2026 तक पर्सनल लोन के तहत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) ₹6,656.76 करोड़ रहीं, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा ₹3,483.03 करोड़ था। इसी अवधि में प्रति लोन औसत राशि ₹53,059 से बढ़कर ₹86,547 हो गई, जबकि औसत ऋण अवधि 11 महीने से बढ़कर 16 महीने पहुंच गई।
पार्टनर नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिली
कंपनी पर्सनल लोन के साथ-साथ फाइब पर्पज ड्रिवन फ़ाइनेंसिंग का भी विस्तार कर रही है। इसके तहत उपभोक्ता को किसी खास जरूरत के सामने आने पर ही लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बीमा प्रीमियम, यात्रा, घरों की छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने और ई-कॉमर्स जैसी कैटेगरी शामिल हैं। ये लोन कंपनी के कारोबारी साझेदारों और डिजिटल मंचों के जरिये खरीदारी के समय उपलब्ध कराए जाते हैं। इससे ग्राहकों को अलग से कर्ज तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती और फाइनेंसिंग उनकी मौजूदा खरीदारी प्रक्रिया का हिस्सा बन जाता है।
इस मॉडल को कंपनी के कारोबारी साझेदारों के नेटवर्क के विस्तार से भी मदद मिली है। 31 मार्च 2026 तक फाइब के पास 10,387 से अधिक कारोबारी साझेदारों के संपर्क केंद्र थे, जबकि वित्त वर्ष 2024 में इनकी संख्या 3,294 थी। इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटीज, स्किल डेवलेपमेंट प्लेटफॉर्म, बीमा कंपनियां, देशभर में अस्पतालों की चेन, वेलनेस सेंटर और विशेष सेवाएं देने वाली कंपनियां शामिल हैं।
वेबसाइट और ऐप से मिलेगी फाइनेंसिंग हेल्प
पर्पज ड्रिवन फ़ाइनेंसिंग अब फाइब के कुल ऋण कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इस कैटेगरी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (Assets under management) वित्त वर्ष 2024 के ₹581.13 करोड़ से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक ₹1,945.98 करोड़ हो गईं। इस दौरान इसमें 83 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2026 में यह कंपनी की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों का 22.62 प्रतिशत रहा। इसी वर्ष खास उपभोक्ता जरूरतों से जुड़े वित्तपोषण के जरिये कंपनी को मिले नए ग्राहकों की हिस्सेदारी लगभग 47.49 प्रतिशत रही, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 24.01 प्रतिशत थी।
कंपनी की दोनों लोन सेवाओं में तकनीक की अहम भूमिका है। ग्राहक जोड़ने, क्रेडिट आकलन, ऋण मंजूरी, सेवाएं उपलब्ध कराने और कर्ज की वसूली तक की प्रक्रियाओं में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। वित्त वर्ष 2026 में फाइब के डिजिटल नेटवर्क पर 1.57 करोड़ आवेदकों की प्रक्रिया पूरी की गई, जिनमें से 20.2 लाख आवेदकों को क्रेडिट असेसमेंट प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिली। 31 मार्च 2026 तक कंपनी की ऋण मंजूरी व्यवस्था में 27,500 से अधिक मानकों का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं, 95 प्रतिशत लोन की प्रक्रिया ऑटोमेशन निर्णय प्रणाली के जरिये पूरी की गई। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा वितरण साझेदारों तथा अन्य डिजिटल माध्यमों से भी फाइनेंशिंग हासिल कर सकते हैं।
पर्सनल और र्पज ड्रिवन फ़ाइनेंसिंग में अंतर
पर्सनल लोन और पर्पज ड्रिवन फ़ाइनेंसिंग के जरिये फाइब उपभोक्ताओं की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। जहां पर्सनल लोन व्यापक व्यक्तिगत खर्चों के लिए बिना कोलेट्ररल लोन उपलब्ध कराता है, वहीं पर्पज ड्रिवन फ़ाइनेंसिंग को खास उत्पादों और सेवाओं से जुड़ी खरीदारी के साथ जोड़ा गया है। डिजिटल वितरण, स्वचालित क्रेडिट आकलन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित ऋण मूल्यांकन तथा कारोबारी साझेदारों के बढ़ते नेटवर्क के सहारे कंपनी अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक औपचारिक ऋण की पहुंच आसान बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।