Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India vs Dubai Gold Price: दुबई में क्यों सस्ता है गोल्ड, कितना सोना लाने पर नहीं देना शुल्क; जानिए पूरी डिटेल

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 11 Mar 2025 01:32 PM (IST)

    Why Gold is Cheaper in Dubai बहुत से लोग सोने के दुबई से गहने या आभूषण खरीदना पसंद करते हैं। इसकी वजह है कि वहां सोने का भाव भारत के मुकाबले सस्ता है. लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं कि आप दुबई से कितना सोना बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकते हैं। दुबई से सोना लाने के लिए क्या-क्या कायदे-कानून है।

    Hero Image
    Dubai vs India Gold Rate: दुबई मे भारत के मुकाबले क्यों सस्ता सोना

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव का गोल्ड स्मगलिंग का मामला काफी चर्चा में है। रान्या तकरीबन 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी करते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या हर 15 दिनों के भीतर दुबई का चक्कर लगाती रहती थी। रान्या अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सीनियर आईपीएस ऑफिसर की बेटी भी हैं। यह दुबई से सोने की तस्करी का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुबई से चोरी-छिपे सोना लाने के कई मामले आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि दुबई से इतना ज्यादा सोने की स्मगलिंग की क्यों होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Vs Dubai Gold Rate: दुबई से गोल्ड स्मगलिंग की बड़ी वजहें?

    दुबई से गोल्ड स्मगलिंग ज्यादा होने की वजह है, वहां सोने का सस्ता होना। दुबई में सोना की कीमत कम होने की कई वजहें हैं। अगर आप दुबई से सोना खरीदते हैं, तो आपको काफी कम कीमत पर सोना मिल जाएगा। इसकी वजह है कि दुबई में सोना खरीदने पर कोई टैक्स नहीं लगता। इसकी वजह से लोगों को दुबई में काफी कम दाम पर सोना मिल जाता है। वहां सोने की खरीदारी पर कोई भी इंपोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क नहीं देना पड़ता।

    इसका तीसरा कारण, दुबई में सोने बेचने वालों की आधिक मात्रा है. दुबई में सोना बेचने वालों की संख्या काफी आधिक है। यही वजह है कि आपको यहां सोना काफी कम कीमत पर मिल जाता है। इसके अलावा अगर आप दुबई का इतिहास भी देखें तो, यह जगह अपने बेहतरीन सोने की क्वालिटी के लिए काफी प्रसिद्ध है।

    Customs Duty on Gold: कितना लाया जा सकता है कस्टम ड्यूटी फ्री सोना ?

    पुरुष यात्री दुबई से कम से कम 20 ग्राम सोना बिना किसी कस्टम ड्यूटी के ला सकते हैं। इसकी कीमत 50 हजार रुपये तक होनी चाहिए. वहीं महिलाओं को 40 ग्राम सोना तक लाने की अनुमति है। इसकी कीमत 1 लाख रुपये से आधिक ना हो। 15 साल से कम उम्र के बच्चों को भी 40 ग्राम सोना लाने की छूट है, लेकिन रिलेशनशिप प्रमाणित करना जरूरी होगा। भारत में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने सोना लाने पर शुल्क निर्धारित कर रखा है। अगर आप शुल्क चुका देते हैं, तो फिर चाहे जितना गोल्ड खरीदकर ला सकते हैं।

    Dubai vs India Gold Price: कितना है भारत और दुबई में सोने का दाम?

    आज मंगलवार (11 मार्च) को भारत में 24 कैरेट सोने का दाम 87,490 प्रति 10 ग्राम है। वहीं अगर दुबई की बात करें तो आज दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 3497.50 यूएई दिरहम है। इसकी भारतीय कीमत 83,211 रुपये है. इसका मतलब है कि भारत के मुकाबले में दुबई में सोना 4,279 रुपये सस्ता है। यानी गोल्ड स्मगलर अगर एक किलो सोना लाते हैं, तो उन्हें 4.27 लाख रुपये का सीधा फायदा होगा।