सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'India US Trade Deal से जुड़े ज्यादातर मुद्दे सुलझ गए', विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान; जल्द होगा एलान?

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:40 PM (IST)

India US Trade Deal: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के अधिकांश ...और पढ़ें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अधिकांश मुद्दे सुलझे।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अधिकांश मुद्दे सुलझे।

HighLights

  1. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अधिकांश मुद्दे सुलझे।

  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने जल्द समझौते की उम्मीद जताई।

  3. G20 शिखर सम्मेलन में घोषणा की संभावना है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों ने ज्यादातर मुद्दे सुलझा लिए हैं। उन्होंने बताया कि बची हुई कुछ चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत चल रही है, और यह समझौता "जल्द ही" हो सकता है।

विदेशी मंत्री एस जयशंकर का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की G20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका की संभावित यात्रा से एक महीने पहले आई हैं। इस यात्रा के दौरान, वे और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आपस में मिल सकते हैं, जिसमें वे दोनों देशों के बीच संबंधों की दिशा और व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं।

'अंतिम चरण में है बातचीत'

विदेशी मंत्री ने एक मीडिया संस्थान के समिट में बोलते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जो मुद्दे रग गए हैं वो हमारी तरफ से नहीं है। वह अमेरिका की तरफ से हैं। अमेरिकी पक्ष में ज्यादा बदलाव हुए हैं।

व्यापार समझौते को लेकर बातचीत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "हमें पूरी उम्मीद है, और कई मायनों में यह मानकर भी चल रहे हैं कि हम अब आखिरी पड़ाव पर हैं। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है।"

जयशंकर ने कहा, "अब बस कुछ आखिरी मुद्दे बचे हैं, और इनमें से कई हमारी तरफ से नहीं हैं, क्योंकि हमारी तुलना में अमेरिकी पक्ष में ज्यादा बदलाव हुए हैं।उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। अक्सर ऐसा होता है कि आखिरी दौर में हर कोई थोड़ा बेचैन हो जाता है।"

G20 समिट में हो सकती है घोषणा

G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 14-15 दिसंबर, 2026 को फ्लोरिडा के डोरल में स्थित 'ट्रम्प नेशनल डोरल मियामी' में, संयुक्त राज्य अमेरिका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भाग ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार G20 समिट के दौरान बाद भारत और अमेरिका इस ट्रेड डील की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- EPFO WhatsApp Number: ईपीएफओ का व्हाट्सएप नंबर, यहां बिना लॉगिन किए मिलेगी पासबुक; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।