India US Trade Deal पर युद्ध के बीच बड़ा अपडेट, नई जांच के चलते भारत टाल सकता है व्यापार समझौता
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता कुछ महीनों के लिए टल सकता है। ट्रंप प्रशासन ...और पढ़ें

India US Trade Deal पर युद्ध के बीच बड़ा अपडेट, नई जांच के चलते भारत टाल सकता है व्यापार समझौता
नी दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत और अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौते (India US Trade Deal) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का काम कुछ महीनों के लिए टाल देगा।
चार भारतीय सूत्रों के अनुसार, भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का काम कुछ महीनों के लिए टाल देगा। इसकी वजह यह है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन ने व्यापारिक साझेदारों के बीच 'अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता' को लेकर नई जांच शुरू कर दी है, जिससे पिछले महीने बनी शुरुआती सहमति के बाद अब नए मतभेद पैदा हो गए हैं।
न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार नई दिल्ली को शुरू में उम्मीद थी कि वह मार्च में एक अंतरिम समझौता करेगी, जिसके बाद बाद में एक पूर्ण समझौता (India US Trade Deal) होगा। यह उम्मीद तब जगी जब फरवरी की शुरुआत में ट्रंप ने भारतीय आयात पर लगे कड़े अमेरिकी टैरिफ में कटौती करने पर सहमति जताई थी। इसके बदले में भारत को कुछ प्रतिबद्धताएं निभानी थीं, जिनमें रूसी तेल का आयात रोकना, अमेरिकी सामानों पर शुल्क कम करना और 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद खरीदने का वादा करना शामिल था।
बढ़ सकती है समय सीमा
सूत्रों ने बताया कि यह समय-सीमा अब कई महीनों तक आगे बढ़ सकती है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत अपने वादों को पूरा करेगा। भारतीय सूत्रों ने जो सभी सरकारी अधिकारी हैं और जिन्हें इस मामले की सीधी जानकारी है या जिन्हें इस बारे में बताया गया है।
भारत के व्यापार मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दोनों देशों के बीच बातचीत में किसी भी तरह की रुकावट से इनकार किया। प्रवक्ता ने कहा, "हम फिर से दोहराते हैं कि दोनों पक्ष आपसी फ़ायदे वाले व्यापार समझौते के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं," हालांकि उन्होंने समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए है।
यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: 1 लाख को बनाए ₹77 लाख, मल्टीबैगर स्टॉक ने भरी निवेशकों की झोली; 34 पैसे से ₹26 पहुंचा रेट
