सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Multibagger Stock: 1 लाख को बनाए ₹77 लाख, मल्टीबैगर स्टॉक ने भरी निवेशकों की झोली; 34 पैसे से ₹26 पहुंचा रेट

Published: Fri, 13 Mar 2026 04:48 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2026 04:55 PM (IST)

Multibagger Stock: हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने निवेशकों को 5 साल में 7720% का बंपर रिटर्न दिया है, जिससे ₹1 ...और पढ़ें

Multibagger Stock: 1 लाख को बनाए ₹77 लाख, इस मल्टीबैगर शेयर ने भरी निवेशकों की झोली; मार्केट कैप ₹625 करोड़

Multibagger Stock: 1 लाख को बनाए ₹77 लाख, इस मल्टीबैगर शेयर ने भरी निवेशकों की झोली; मार्केट कैप ₹625 करोड़

HighLights

  1. 5 साल में ₹1 लाख के निवेश को ₹77 लाख बनाया।

  2. Hazoor Multi Projects ने दिया 7720% का बंपर रिटर्न।

  3. NHAI से ₹27.15 करोड़ का टोल कलेक्शन कॉन्ट्रैक्ट मिला।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में अक्सर निवेशक ऐसे शेयरों की खोज में रहते हैं जो आगे चलकर उन्हें मल्टीबैगर रिटर्न दें। ऐसे शेयरों को खोजने में बहुत ही रिसर्च करनी पड़ती है। जागरण बिजनेस की टीम कुछ ऐसे मल्टीबैगर शेयर पर स्टडी कर रही थी कि हमारी नजर एक ऐसे शेयर पर पड़ी जिसने पांच साल में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। आज हम आपको उसी मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Share) के बारे में बताएंगे।

हम जिस शेयर के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम Hazoor Multi Projects Ltd है। इसने अपने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। 

5 साल में एक लाख के बना दिए 77 लाख

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयरों ने बीते 5 सालों में 7720% का रिटर्न दिया है। यानी इसने एक 5 साल में आपके पैसों को 77 गुना कर दिया है। अगर आपने आज से 5 साल पहले इसके शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपका निवेश 77 लाख रुपये हो गए होते।

16 अप्रैल 2021 को इसके एक शेयर की वैल्यू 34 पैसे थी। और आज इसका शेयर 26 रुपये से अधिक पर है। शुक्रवार 13 मार्च 2026 को Hazoor Multi Projects Ltd का शेयर 7 फीसदी से अधिक गिरकर 26.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। Hazoor Multi Projects Ltd का मार्केट कैप 625 करोड़ रुपये है।

Screenshot 2026-03-13 035318

कंपनी को मिला ऑर्डर

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से कर्नाटक में NH-48 पर चोलगगेरे फीस प्लाजा पर यूजर फीस इकट्ठा करने वाली एजेंसी चलाने के लिए एक 'लेटर ऑफ अवार्ड' (LOA) मिला है।

BSE लिमिटेड के साथ एक रेगुलेटरी फाइलिंग में, कंपनी ने बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत ₹27.15 करोड़ है और इसे एक साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में कर्नाटक राज्य में NH-48 पर हसन और मरनहल्ली के बीच चार-लेन वाले हिस्से के लिए, Km 193.020 पर स्थित चोलगगेरे टोल प्लाजा पर यूजर फीस इकट्ठा करना शामिल है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)