सबसे बड़े स्टील टाइकून, ऑटो-एनर्जी में भी दखल, 9400 करोड़ की डील कर बिड़ला दे दी चुनौती; कौन है ये शख्स?
JSW Paints ने एक बड़ी डील करके पेंट्स इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने Akzo Nobel के साथ 9400 करोड़ रुपये की डील करके 74.76 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इस डील के साथ भारत में JSW पेंट्स चौथा सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया है।

सज्जन जिंदल का ऐसा शुरू हुआ था सफर
सज्जन जिंदल ने JSW को बनाया नंबर वन
सज्जन जिंदल की लीडरशिप में JSW स्टील ने ऑपरेशन को आधुनिक बनाया और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को अपनाया, जिससे उनकी स्टील कंपनी ने वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान बनाई। सज्जन ने अधिग्रहण और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के माध्यम से कंपनी की क्षमता का राजनीतिक विस्तार किया, जिससे JSW भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के स्टील उत्पादकों में से एक बन गया, जिसकी वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति है।
स्टील का बिजनेस संभालने के बाद सज्जन जिंदल ने 1994 में JSW Energy लिमिटेड की शुरुआत की। जेएसडब्ल्यू एनर्जी के पास थर्मल, हाइड्रो और सोलर प्लांट्स हैं। इस समय कंपनी का मार्केट कैप 91,845.23 करोड़ रुपये का है।
ऑटो इंडस्ट्री में JSW ग्रुप का है जलवा
JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ऑटो इंडस्ट्री में धाक जमा चुके हैं। उन्होंने चीनी ऑटो निर्माता कंपनी SAIC मोटर के ज्वाइंट वेंचर करके 2017 में MG Motor India शुरू किया था।
स्पोर्ट्स सेक्टर में भी JSW ग्रुप
JSW ग्रुप ने 2012 में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स की शुरुआत की थी। आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स टीम इसी ग्रुप की है। क्रिकेट अलावा इसके पास फुटबॉल, कबड्डी और अन्य खेलों की भी टीम है।
ऐसा है भारत का पेंट मार्केट
JSW ग्रुप ने 600 करोड़ रुपये का निवेश करके 2019 में जेएसडब्ल्यू पेंट्स की शुरुआत की थी। अब जेएसडब्ल्यू पेंट्स भारत Dulux में 74.76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान कर दिया है। Akzo Nobel और JSW पेंट्स के बीच डील हो चुकी है। भारत में पेंट का बाजार तकरीबन 90,000 करोड़ रुपये का है।
पेंट बाजार पर वर्तमान में एशियन पेंट्स, बिड़ला ओपस, बर्जर पेंट्स, कंसाई नेरोलैक, इंडिगो पेंट्स और अक्जो नोबेल इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों का दबदबा है। लेकिन 2019 में शुरू हुए JSW Paints ने अक्जो नोबेल के साथ डील करके प्रमुख प्लेयर बन गया है। एक समय था का भारत के बाजार में एशियन पेंट्स का 75 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी रखता था। लेकिन मार्च 2025 के आंकड़ों के अनुसार एशियन पेंट्स की हिस्सेदारी 52 फीसदी हो गई है। एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट्स कंपनी है। बिरला ओपस के पास अब सजावटी पेंट्स बाजार में कुल उद्योग क्षमता हिस्सेदारी का 21% से अधिक हिस्सा है।
भारत में इस समय पेंट का तीसरा सबसे बड़ा प्लेयर बर्जर पेंट्स है। इसकी यूनिट भारत, नेपाल, पोलैंड और रूस में हैं, जो अपने सजावटी, औद्योगिक और ऑटोमोटिव पेंट्स के लिए जानी जाती है।
डील के बाद चौथे नंबर की कंपनी बनी JSW Paints
जेएसडब्ल्यू पेंट्स और अक्जो नोबेल के बीच हुए समझौते के बाद जिंदल के स्वामित्व वाली पेंट निर्माता कंपनी JSW Paints भारत के पेंट बाजार में चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
अक्जो नोबेल के पास भारत में लगभग 7% बाजार हिस्सेदारी है और यह इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रॉफिटेबल कंपनियों में से एक है। इसकी सालाना उत्पादन क्षमता 250 मिलियन लीटर है, जो अपने ड्यूलक्स ब्रांड के साथ उच्च-स्तरीय सजावटी पेंट पर केंद्रित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।