सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन होगा भारत का पहला नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान डेवलपर? टाटा, L&T और भारत फोर्ज में मुकाबला; जल्द होगा विजेता का एलान

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:43 AM (IST)

भारत एक महीने के भीतर नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान (AMCA) विकसित करने वाली कंपनी की घोषणा करेगा, जिसमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, ...और पढ़ें

नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान डेवलप करने की प्रतियोगिता

नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान डेवलप करने की प्रतियोगिता

HighLights

  1. एक महीने में AMCA विकास विजेता की घोषणा होगी

  2. टाटा, एलएंडटी, भारत फोर्ज प्रमुख दावेदार हैं

  3. इंजन के लिए सैफरान, रिलायंस-रोल्स रॉयस के प्रस्ताव

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत एक महीने के अंदर नेक्स्ट-जेन लड़ाकू विमान डेवलप करने की प्रतियोगिता के विजेता की घोषणा करेगा। इसके साथ ही, 'एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट' (AMCA) प्रोग्राम प्रोटोटाइप मैन्युफैक्चरिंग के अगले फेज में पहुंच जाएगा।

यह अहम प्रतियोगिता अब अपने लास्ट फेज में है। शॉर्टलिस्टिंग की प्रोसेस के बाद, तीन दावेदार इस दौड़ में बचे हैं। इनमें टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के साथ-साथ लार्सन एंड टुब्रो और भारत फोर्ज के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (ग्रुप) शामिल हैं। इन कंपनियों ने अपने टेक्नो-कमर्शियल प्रस्ताव जमा कर दिए हैं, जिनका फिलहाल मूल्यांकन किया जा रहा है।

वायु सेना में किया जा सकेगा शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल सिक्योरिटी समिट में रक्षा सचिव आर.के. सिंह ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि लगभग एक महीने में हम इस दौड़ के विजेता की घोषणा करने की स्थिति में होंगे। इसके बाद, AMCA प्रोटोटाइप का विकास तेजी से होगा और फिर इन्हें वायु सेना में शामिल किया जा सकेगा।"

TASL, जो वायु सेना के ऑर्डर के तहत राफेल लड़ाकू विमानों के निर्माण प्रोग्राम को भी लीड करेगी, इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है। हालांकि, अंतिम चयन तकनीकी पैमानों और कंपनियों द्वारा दी गई फाइनेंशियल बोलियों के आधार पर किया जाएगा।

रिलायंस भी लाइन में

AMCA के लिए जेट इंजन डेवलप करने की योजना पर रक्षा सचिव ने बताया कि आगे की रणनीति तय करने के लिए अगले महीने बेंगलुरु में एक वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
रक्षा मंत्रालय पहले फ्रांस की कंपनी 'सैफरान' (Safran) के साथ मिलकर नए इंजन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा था, लेकिन अब एक नया प्रस्ताव भी सामने आया है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रोल्स रॉयस के साथ साझेदारी करके अपनी दावेदारी पेश की है।

इस कार्यक्रम में बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि वायु सेना इस वित्तीय वर्ष में LCA Mk1a लड़ाकू विमान को सेवा में शामिल कर सकती है। इससे संकेत मिलता है कि विमान से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को सुलझाने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें - TATA विवाद में जिमी टाटा की एंट्री: भाई नोएल से अलग राह, चंद्रशेखरन और RBI के फैसले पर लगाई मुहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।