पासपोर्ट इंडेक्स में भारत की बड़ी छलांग, पिछले छह महीनों में किसी भी देश की रैंकिंग में हुई ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (India passport ranking) के मध्य-वर्षीय अपडेट में भारत आठ स्थानों की छलांग लगाकर 77वें स्थान पर पहुंच गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है। भारतीयों के लिए आगमन पर वीजा सूची में दो और देशों के शामिल होने से अब देश के पास 59 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच है।

आइएएनएस, नई दिल्ली। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मध्य-वर्षीय अपडेट में भारत आठ स्थानों की छलांग लगाकर 77वें स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि बेहद प्रभावशाली है, क्योंकि पिछले छह महीनों में किसी भी देश की रैंकिंग में यह सबसे बड़ी वृद्धि है।
इस साल की शुरुआत में भारत 85वें स्थान पर था। ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों की एक वैश्विक रैं¨कग है, जो उन देशों के नागरिकों को उनके सामान्य पासपोर्ट द्वारा दी गई यात्रा स्वतंत्रता के आधार पर दी जाती है।
भारतीयों के लिए आगमन पर वीजा सूची में दो और देशों के शामिल होने के साथ ही अब देश के पास 59 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच भी हो गई है। यह रैं¨कग उन गंतव्यों की संख्या को दर्शाती है, जहां पासपोर्ट धारक बिना पूर्व वीजा के प्रवेश कर सकते हैं।
मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड कुछ ऐसे देश हैं, जो भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश प्रदान करते हैं। श्रीलंका, मकाऊ, म्यांमार आदि जैसे देशों में वीजा-आन-अराइवल (वीओए) की सुविधा है।
अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आइएटीए) के डाटा के आधार पर यह रैं¨कग दर्शाती है कि एशियाई देशों की पासपोर्ट शक्ति में वृद्धि हो रही है, जिसमें भारत, सऊदी अरब, यूएई और चीन जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं पारंपरिक शक्तियों जैसे अमेरिका और ब्रिटेन के करीब पहुंच रही हैं।
यह रुझान आइएटीए के आंकड़ों में भी झलकता है, क्योंकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की एयरलाइनों ने 2025 के पहले पांच महीनों में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वैश्विक हवाई यात्रा वृद्धि में अग्रणी स्थान हासिल किया। उत्तरी अमेरिका में बाजार स्थिर रहा।
शीर्ष पर सिंगापुर बरकरार
1. सिंगापुर
2. जापान और दक्षिण कोरिया
3. फ्रांस, जर्मनी और इटली सहित सात यूरोपीय संघ के देश
4. आस्टि्रया, बेल्जियम सहित सात देश
5. न्यूजीलैंड, ग्रीस, स्विट्जरलैंड
6. ब्रिटेन
7. आस्ट्रेलिया, पोलेंड सहित पांच देश
8. यूएई सहित तीन देश
9. क्रोएशिया सहित चार देश
10. अमेरिका सहित तीन देश
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।