भारत में अरबपतियों की संख्या 100, मुकेश अंबानी सबसे अमीर
फोर्ब्स पत्रिका ने भारत के अरबपतियों की सूची जारी की है। पत्रिका के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या 100 है। जिसमें सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का नाम है। यानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं। वहीं, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बेतहासा बढ़ोतरी हुइ
मुंबई। फोर्ब्स पत्रिका ने भारत के अरबपतियों की सूची जारी की है। पत्रिका के मुताबिक भारत में अरबपतियों की संख्या 100 है। जिसमें सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का नाम है। यानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं। वहीं, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में बेतहासा बढ़ोतरी हुई है, जो ग्यारहवें स्थान पर हैं। अडानी की संपत्ति 4.5 बिलियन डॉलर बढ़कर 7.1 बिलियन डॉलर हो गई है।
देश में नई सरकार के गठन के बाद से सकारात्मक माहौल बना है। जिससे शेयर मार्केट में उछाल देखा गया है और लोगों की संपत्तियों में बेतहासा बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अरबतियों की सूची
1- मुकेश अंबानी, 23.6 बिलियन डॉलर
2- दिलीप सांघवी, 18 बिलियन डॉलर
3- अजीम प्रेमजी, 16.4 बिलियन डॉलर
4-पलोंजी मिस्त्री, 15.9 बिलियन डॉलर
5-लक्ष्मी मित्तल, 15.8 बिलियन डॉलर
6-हिंदुजा ब्रदर्स, 13.3 बिलियन डॉलर
7-शिव नादर, 12.5 बिलियन डॉलर
8-गोदरेज फेमिली, 11.6 बिलियन डॉलर
9-कुमार बिरला, 9.2 बिलियन डॉलर
10-सुनील मित्तल, 7.8 बिलियन डॉलर
11-गौतम अडानी, 7.1 बिलियन डॉलर
पढ़ें: भारतीय कुबेरों की आधी संपत्ति शीर्ष पांच दौलतमंदों के बराबर