Move to Jagran APP

भारतीय कुबेरों की आधी संपत्ति शीर्ष पांच दौलतमंदों के बराबर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की अगुआई में शीर्ष पांच भारतीय दौलतमंदों के पास संयुक्त रूप से कुल

By Edited By: Published: Wed, 13 Aug 2014 08:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2014 08:50 PM (IST)
भारतीय कुबेरों की आधी संपत्ति शीर्ष पांच दौलतमंदों के बराबर

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की अगुआई में शीर्ष पांच भारतीय दौलतमंदों के पास संयुक्त रूप से कुल 85.5 अरब डॉलर (तकरीबन 5,23,897 करोड़ रुपये) की व्यक्तिगत संपत्ति है। यह देश में एक अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले सभी धन कुबेरों की कुल संपत्ति के करीब आधे के बराबर है।

prime article banner

वेल्थ रिसर्च फर्म वेल्थ-एक्स की देश के सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की समीक्षा के अनुसार, मुकेश अंबानी 24.4 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ देश के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनके बाद स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्ताल, सन फार्मा के दिलीप सांघवी, आइटी फर्म विप्रो के अजीम प्रेमजी और टाटा संस के पलोनजी शापूरजी मिस्त्री का नाम आता है।

वेल्थ एक्स ने कहा कि ये पांच अरबपति अपने पास कुल 85.5 अरब डॉलर की संपत्तिरखते हैं। यह देश के बाकी अरबपतियों की दौलत का 47.5 फीसद है। अध्ययन में आगे कहा गया कि इन पांचों उद्यमियों ने तेल एवं गैस, स्टील और फार्मास्यूटिकल जैसे सेक्टरों में व्यवसाय के जरिये सफलता हासिल की।

इनके मुकाबले देश के सबसे अमीर अभिनेता बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कुल संपत्ति 60 करोड़ डॉलर है। जबकि नवंबर 2013 में रिटायर हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की निजी संपत्ति 16 करोड़ डॉलर के बराबर है।

रिपोर्ट कहती है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के जरिये अंबानी ने मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम खरीदी, जिसे 11.2 करोड़ डॉलर के साथ सबसे मूल्यवान टीम बताया जाता है। इन पांचों शीर्ष दौलतमंदों ने परोपकारी संस्थाएं भी बनाई हुई हैं। ये शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक कल्याण और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रदान करती हैं।

पढ़ें : भारत में फ्रांस, सऊदी अरब व स्विट्जरलैंड से ज्यादा रईस

पढ़ें : देश में तेजी से बढ़ी धनकुबेरों की आबादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.