Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    India Export Data November: नवंबर में भारत का निर्यात 2 फीसदी गिरा, आयात में भी आई कमी; देश के व्यापार पर असर

    By AgencyEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 02:24 PM (IST)

    सरकार हर महीने निर्यात और आयात के आंकड़े जारी करते हैं। शुक्रवार को भी सरकार द्वारा आंकड़े जारी किया गया है।इन आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 में निर्यात और आयात में गिरावट देखने को मिली है। इसका असर देश के व्यापार पर पड़ा है। नवंबर में निर्यात 33.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है। वहीं आयात घटकर 54.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।

    Hero Image
    नवंबर में भारत का निर्यात 2 फीसदी गिरा

     एजेंसी, नई दिल्ली। आज सरकार द्वारा आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल नंवबर में भारत का निर्यात 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। वहीं पिछले साल नवंबर में यह 34.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इसी तरह नंवबर में भारत का आयात घटकर 54.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है। नवंबर 2022 में यह 56.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में आयात-निर्यात में आई गिरावट ने व्यापार घाटा 20.58 अरब डॉलर रहा।

    आपके बता दें कि अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। वहीं चालू वित्त वर्ष की अवधि के दौरान आयात 8.67 प्रतिशत गिरकर 445.15 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

    वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत के निर्यात आंकड़े अच्छे चल रहे हैं।