Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India e-Passport क्या है? इसके लिए कैसे करें अप्लाई; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    India e-Passport की शुरुआत साल 2024 में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0 के तहत हुई थी। इस पासपोर्ट की सहायता से यात्रियों की निजी जानकारी और भी ज्यादा सुरक्षित हो गई है। ये एक तरह का चिप बेस्ड पासपोर्ट है। इस चिप में सभी निजी जानकारी होती है। चलिए जानते हैं कि इसका क्या लाभ है और इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Tue, 13 May 2025 11:39 AM (IST)
    Hero Image
    India e-Passport में कैसे करें अप्लाई? देखें स्टेप्स

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। India e-passport का उद्देश्य यात्रियों के लिए पासपोर्ट और सुविधाजनक बनाना है। इसे इलेक्ट्रॉनिक या बायोमेट्रिक पासपोर्ट भी कहा जा सकता है। इसमें एक चिप लगी रहती है। इसी चिप में ही यात्रियों की सारी जानकारी शामिल होती है। इस जानकारी में यात्रियों की बायोमेट्रिक डिटेल दर्ज रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉयोमीट्रिक जानकारी में उंगलियों के निशान, फोटो और अन्य जानकारी शामिल हैं। चिप के जरिए यात्रियों की जानकारी को और सुरक्षित रखने की कोशिश की गई है। पहले ये गोवा, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर में ये ट्रायल की तरह शुरू किया गया था। चलिए जानते हैं कि आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

    कैसे करें India e-Passport के लिए अप्लाई

    अगर आप India e-Passport के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको ई-पासपोर्ट बनाने के लिए रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2- यहां आते ही आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मांगी गई जानकारी जैसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि डिटेल दर्ज करनी होगी। जिसके बाद आपको लॉगिन क्रिडेंशल्स दिए जाएंगे।

    स्टेप 3- लॉगिन क्रिडेंशल्स की सहायता से लॉगिन करें। इसके बाद आपको फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    स्टेप 4- इसके बाद फॉर्म डाउनलोड कर, आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही आपको पासपोर्ट, पहचान पत्र, जन्मतिथि, एड्रेस प्रूफ इत्यादि भी सबमिट करने होंगे। आपको जानकारी भरने के बाद फॉर्म को स्कैन कर जमा करना होगा। ये सभी डॉक्यूमेंट और फॉर्म आप एक्सएमएल की तरह सबमिट करें।

    स्टेप 5- इन सभी के बाद आपको मांगी गया चार्ज भी देना होगा। फिर अंत में फॉर्म सबमिट कर,आपको Appointment date दी जाएगी।

    स्टेप 6- इस डेट पर आपको पासपोर्ट केंद्र में जाकर वेरिफिकेशन करानी होगी। यहां जाते वक्त आप मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट की कॉपी और चार्ज या फीस अमाउंट कैश में ले जाना ना भूलें। वेरिफिकेशन होने के कुछ दिन बाद ही आपके घर में पासपोर्ट डिलीवर हो जाएगा।

    ई-पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए पात्रता वहीं रहेगी, जो सामान्य पासपोर्ट के लिए होती है। 

    यह भी पढ़ें:-भारत का अमेरिका पर पलटवार, अमेरिकी आयात पर लगेगा रिटेलिएटरी टैरिफ