सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्रैगन की चाल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक! देश से बाहर नहीं जा सकेगा बैटरी का 'काला सोना'; समझिए पूरा खेल

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

भारत ने लिथियम-आयन बैटरी 'ब्लैक मास' के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो देश में एक रिफाइनिंग सेक्टर विकसित करने और महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित रखने का एक एहतियाती कदम है। यह फैसला चीन के महत्वपूर्ण खनिजों की रिफाइनिंग में बढ़ते दबदबे के बीच आया है, जो वैश्विक क्षमता का लगभग 90% नियंत्रित करता है।

ड्रैगन की चाल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक! (AI फोटो)

ड्रैगन की चाल पर भारत का मास्टरस्ट्रोक! (AI फोटो)

HighLights

  1. भारत ने लिथियम-आयन बैटरी 'ब्लैक मास' निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

  2. घरेलू रिफाइनिंग सेक्टर विकसित करने के लिए यह एहतियाती कदम

  3. चीन के महत्वपूर्ण खनिजों के दबदबे को रोकने का प्रयास

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में भारत ने एक ऐसी चीज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया जिसे उसने कभी विदेश में नहीं बेचा था। यह एक अजीब फैसला था। शायद पहले कभी नहीं उठाए गए कदम जैसा, जिससे इसके पीछे के कारण के बारे में जानने की इच्छा लोगों में पैदा हुई है।

10 नवंबर को, वाणिज्य विभाग के अंतर्गत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने लिथियम-आयन बैटरी 'ब्लैक मास' के निर्यात पर रोक लगा दी। यह कदम दर्शाता है कि सरकार इस दुर्लभ होते रिसोर्स को अपने पास ही रखना चाहती है, ताकि देश में ही एक रिफाइनिंग सेक्टर डेवलप किया जा सके।

क्या है 'ब्लैक मास'?

'ब्लैक मास', जो इस्तेमाल के बाद बेकार हो चुकी लिथियम-आयन बैटरी और बैटरी बनाने की प्रोसेस से निकले कचरे को टुकड़ों में काटकर प्राप्त किया जाने वाला एक पाउडर जैसा पदार्थ है, अपने खनिज तत्वों के कारण काफी कीमती माना जाता है।
इसमें लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और मैंगनीज जैसे खनिज अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) समेत उभरती हुई तकनीकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

चीन लगातार उठा रहा कदम

यह बैन ऐसे समय पर लगाया गया है जब चीन महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) की रिफाइनिंग में अपना दबदबा मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इस सेक्टर में पहले से ही वैश्विक क्षमता का लगभग 90% हिस्सा चीन के नियंत्रण में है।
पिछले साल, बीजिंग ने 'ब्लैक मास' के आयात को कानूनी मंजूरी देकर इस दिशा में एक और कदम उठाया। इसके बाद, इस साल की शुरुआत में आयात शुल्क को 6.5% से घटाकर 3% कर दिया गया। इन कदमों का मकसद चीन के तेजी से विस्तार कर रहे, लेकिन फिलहाल अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल न कर पा रहे रिफाइनिंग उद्योग के लिए कच्चे माल (फीडस्टॉक) की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

भारत पर नजर

आयात को कानूनी मान्यता मिलने के बावजूद, चीन में 'ब्लैक मास' मंगाने के लिए कड़े नियम लागू हैं। इस वजह से, चीनी खरीदार दुनिया भर से यह सामग्री खोजने और मंगाने के लिए खर्ड पार्टी के मध्यस्थों पर निर्भर हैं। ऐसी आशंका है कि बैटरी कचरे के लिए भारत अगला निशाना बन सकता है, क्योंकि पिछले एक दशक में यहाँ 80 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) जुड़े हैं।

भारत का एहतियाती कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिथियम-आयन बैटरी 'ब्लैक मास' के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव कुछ समय पहले रखा गया था, लेकिन सरकार ने इसे लागू नहीं किया क्योंकि उस समय इस सामग्री का कोई निर्यात हो ही नहीं रहा था।
असल में भारत में इसके निर्यात पर प्रतिबंध असल में एक एहतियाती कदम है, क्योंकि चीन अपनी रिफाइनिंग इंडस्ट्री के लिए इस तरह के कचरे (वेस्ट मटेरियल) की बड़ी मात्रा हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें - Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते आ रहे 6 नए आईपीओ, किसका GMP है सबसे ज्यादा? चेक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।