सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते आ रहे 6 नए आईपीओ, किसका GMP है सबसे ज्यादा? चेक करें

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:09 AM (IST)

अगले हफ्ते शेयर बाजार में 6 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें मतांगी रबर, ए जे पैकेजिंग, स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स, मोनोमार्क इंजीनियरिंग, विश्वास रिफॉइल्स और इंटीग्रिस मेडटेक शामिल हैं। निवेशक इन कंपनियों के आईपीओ विवरण और उनके जीएमपी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, हालांकि यह निवेश सलाह नहीं है।

अगले हफ्ते आ रहे 6 IPO (AI फोटो)

अगले हफ्ते आ रहे 6 IPO (AI फोटो)

HighLights

  1. अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ बाजार में खुलेंगे

  2. मतांगी रबर, ए जे पैकेजिंग जैसे आईपीओ शामिल हैं

  3. निवेशक जीएमपी और कंपनी विवरण चेक कर सकते हैं

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगले हफ्ते 6 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। जो कंपनियां अपने आईपीओ ला रही हैं, उनमें मतांगी रबर, A J पैकेजिंग, स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स, मोनोमार्क इंजीनियरिंग, विश्वास रिफॉइल्स एंड कंज्यूमर और इंटीग्रिस मेडटेक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन आईपीओ की डिटेल और चेक करते हैं कि सबसे अधिक जीएमपी किस कंपनी का चल रहा है।

ये है सभी IPO की डिटेल

 

IPO का नाम कैटेगरी कब खुलेगा इश्यू? कब होगा बंद? प्राइस बैंड (₹ में)
Integris Medtech मेनबोर्ड 04-Dec-2026 08-Dec-2026  अभी घोषित नहीं
विश्वास रिफॉइल्स एंड कंज्यूमर लिमिटेड SME 03-Dec-2026 07-Dec-2026 85.00 से 90.00
मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) लिमिटेड मेनबोर्ड 02-Dec-2026 04-Dec-2026 60.00 से 65.00
स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स लिमिटेड मेनबोर्ड 02-Dec-2026 04-Dec-2026 105.00 से 111.00
एजे पैकेजिंग लिमिटेड SME 01-Dec-2026 03-Dec-2026 175.00 से 180.00
मातंगी रबर लिमिटेड मेनबोर्ड 01-Dec-2026 03-Dec-2026 163.00 से 172.00

किसका GMP सबसे अधिक?

  • मतांगी रबर - 30 रुपये
  • A J पैकेजिंग - 24 रुपये
  • स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स - 1.5 रुपये
  • मोनोमार्क इंजीनियरिंग (इंडिया) - 19 रुपये
  • विश्वास रिफॉइल्स एंड कंज्यूमर - 5 रुपये
  • इंटीग्रिस मेडटेक - 0

IPO क्या होता है?

आईपीओ (IPO) का पूरा नाम इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश) है। यह वह प्रक्रिया है जिससे कोई निजी (गैर-सूचीबद्ध) कंपनी पहली बार आम जनता और निवेशकों को अपने शेयर बेचकर पूंजी जुटाती है और शेयर बाजार (जैसे एनएसई या बीएसई) में सूचीबद्ध (लिस्ट) होती है।

ये भी पढ़ें - मोदीनगर तो सब जानते हैं, मगर ओखला की 'मोदी मिल्स' का मालिक कौन? यहां से दिल्ली में घर-घर तक पहुंचता था आटा!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।