सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan: अकाउंट में नहीं आई है योजना की छठी किस्त तो इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी मदद

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 07:09 PM (IST)

PM Kisan Scheme सरकार PM Kisan पोर्टल के जरिए किसानों को इस योजना से जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। PC Pexels.com

PM Kisan: अकाउंट में नहीं आई है योजना की छठी किस्त तो इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी मदद
PM Kisan: अकाउंट में नहीं आई है योजना की छठी किस्त तो इस नंबर पर करें फोन, मिलेगी मदद

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल पात्र लाभार्थी किसानों के खाते में 6,000 रुपये की राशि भेजती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों को भेजी जाती है। इस योजना के तहत छठी किस्त किसानों के अकाउंट में भेजना केंद्र सरकार ने शुरू कर दिया है। एक अगस्त से ही छठी किस्त के रूप में किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जा रहे हैं। इस बार सबसे ज्यादा करीब 10 करोड़ किसानों को इस योजना का फायदा मिलने वाला है। 

केंद्र सरकार का लक्ष्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) से देश के 14 करोड़ किसानों को जोड़ना है। जिन किसानों ने अभी इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें इसके लिए आवेदन कर योजना का लाभ उठाना चाहिए। सरकार PM Kisan पोर्टल के जरिए किसानों को इस योजना से जुड़ी तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस पोर्टल के जरिए किसान सिर्फ कुछ क्लिक्स में ही योजना से जुड़े लगभग सारे काम कर सकता है।

ये हैं टोल फ्री नंबर

अगर आप इस योजना में रजिस्टर्ड है और आपके खाते में अभी तक 2000 रुपये की किस्त नहीं आई है, तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी बात रख सकते हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हुए हैं। किसान पीएम-किसान हेल्पलाइन 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसान मंत्रालय के नंबर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इस तरह लिस्ट में चेक करें नाम

किसान अपना नाम लाभार्थियों की सूची में चेक भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर मेन्यू बार में से फार्मर टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लाभार्थी सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब किसान अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज कर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करेंगे, तो उन्हें पूरी सूची मिल जाएगी, जिसमें वे अपना नाम चेक कर सकते हैं।