Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hybrid या Debt फंड किसने दिया 6 महीनों में सबसे ज्यादा रिटर्न, क्या है आपके लिए बेहतर?

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 04:31 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड में निवेशक लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके तहत आप कई अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। इनमें मुख्य तौर पर डेट हाइब्रिड और इक्विटी फंड शामिल हैं। जोखिम के मामले में हाइब्रिड और डेट फंड को इक्विटी से बेहतर माना जाता है। आज हम जानेंगे कि हाइब्रिड और डेट फंड में से किसने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है।

    Hero Image
    हाइब्रिड या डेट फंड 6 महीनों में किस म्यूचुअल फंड ने दिया ज्यादा रिटर्न?

     नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड के तहत आपको निवेश के लिए कई ऑप्शन दिए जाते हैं। अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आर्टिकल आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। आज हम जानेंगे कि हाइब्रिड और डेट फंड में से किसने 6 महीनों में ज्यादा रिटर्न दिया है। इसके साथ ही इन दोनों में क्या अंतर है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाइब्रिड फंड

    Samco Multi Asset Allocation fund

    • Expense Ratio- 0.54 फीसदी
    • रिटर्न - 20.32फीसदी
    • AUM- 279.41 करोड़ रुपये

    Samco Multi Asset Allocation एक हाइब्रिड फंड है। इसने बीते 6 महीनों में 20.32 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका AUM 279.41 करोड़ रुपये है। इसका Expense Ratio 0.54 फीसदी है। इस होल्डिंग कुछ इस प्रकार है-

    • Coromandel International Ltd
    • Bharat Dynamics ltd
    • Mazagon Dock Shipbuilders ltd
    • सोलर इंडस्ट्री
    • कोफोरज
    • मुथूट फाइनेंस

    डेट फंड

    Expense Ratio- 0.40 फीसदी

    रिटर्न - 18.94फीसदी

    AUM- 208.95 करोड़ रुपये

    बीते 6 महीनों में DSP Credit Risk fund ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इसका रिटर्न बीते 6 महीनों में 18.94 फीसदी रहा है। इसका Expense Ratio 0.40 फीसदी का है। इस फंड का AUM 208.95 करोड़ रुपये का दर्ज किया गया है।

    ये फंड आपका पैसा आदित्य बिरला, टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट, 6.79% GOI 2034, Nirma limited इत्यादि पर निवेश करता है।

    कौन-सा आपके लिए बेहतर?

    आपके लिए कौन-सा फंड बेहतर रहेगा, इसके लिए हाइब्रिड और डेट दोनों के बीच अंतर जानना जरूरी है।

    हाइब्रिड फंड- हाइब्रिड, इक्विटी से कम जोखिम वाला होता है, लेकिन डेट फंड से इसमें ज्यादा जोखिम होता है। हाइब्रिड फंड में आपका पैसा डेट और इक्विटी दोनों ही तरह के इंस्ट्रूमेंट में लगाया जाता है। इसमें एक तरह का बैलेंस बना रहता है। इक्विटी से बेहतर रिटर्न और डेट से सुरक्षा दोनों ही इसमें मिलती है।

    डेट फंड- डेट फंड आपका पैसा ज्यादा सुरक्षित रहता है। इसके तहत पैसा Treasure Bill और सरकारी सिक्योरिटीज में लगाया जाता है। एक तरह से आप इस फंड के जरिए संस्थानों को लोन देते हैं। हालांकि इस रिटर्न फिर भी जोखिम रहता ही है।

    आपके लिए क्या बेहतर है, ये आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप जोखिम कम से कम चाहते हैं, तो ऐसे में डेट फंड सही विकल्प है। ऐसे ही अगर आप थोड़ा बहुत जोखिम देख सकते हैं, तो आपके लिए हाइब्रिड फंड ज्यादा बेहतर रहेगा।

     

    comedy show banner
    comedy show banner