Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hurun Rich List: अंबानी फैमिली देश में सबसे अमीर, अदाणी परिवार टॉप-10 से गायब; दूसरे-तीसरे पर कौन? देखें लिस्ट

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 06:33 PM (IST)

    Hurun India ने देश के सबसे दौलतमंद परिवारों की लिस्ट जारी की। जिसमें अंबानी परिवार पहले नंबर पर है। जबकि दूसरे पर बिड़ला परिवार और तीसरे पर जिंदल परिवार है। Hurun Rich List 2025 के मुताबिक टॉप-3 परिवारों की कुल वैल्यू 471 बिलियन डॉलर है जो पिछले साल से 4.6 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। यह रकम फिलीपींस की जीडीपी (461 बिलियन डॉलर) के बराबर है।

    Hero Image
    टॉप-10 की लिस्ट से अदाणी परिवार का नाम गायब है।

    नई दिल्ली| Hurun Rich List 2025: हुरुन इंडिया ने देश के सबसे दौलतमंद परिवारों की लिस्ट जारी की। जिसमें अंबानी परिवार (Ambani Family) ने लगातार दूसरी बार टॉप पोजिशन हासिल की है। साल 2025 में उनके बिजनेस का वैल्यूएशन 28 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है, जो भारत की GDP के लगभग बारहवें हिस्से के बराबर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला परिवार (Kumar Mangalam Birla Family) है, जिनके बिजनेस का वैल्यूएशन 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि जिंदल परिवार (Jindal Family) ने भी टॉप तीन में जगह बनाई है। उनके बिजनेस का वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ रुपए के आसपास है। 

    फिलीपींस के बराबर बढ़ी टॉप-3 परिवारों की दौलत

    हुरुन रिच लिस्ट (Hurun Rich List 2025) के मुताबिक, टॉप-3 परिवारों की कुल वैल्यू 40.4 लाख करोड़ रुपए (471 बिलियन डॉलर) है, जो पिछले साल से 4.6 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। यह रकम फिलीपींस की जीडीपी (461 बिलियन डॉलर) के बराबर है। खास बात यह है कि टॉप-10 की लिस्ट से अदाणी परिवार का नाम गायब है।

    300 परिवारों के पास देश की GDP का 40% से भी ज्यादा 

    हुरुन की रिच लिस्ट के मुताबिक, देश के 300 सबसे मूल्यवान भारतीय परिवारों के पास 1.6 ट्रिलियन डॉलर (140 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) से ज्यादा की संपत्ति है। यह देश की GDP का 40 प्रतिशत से भी ज्यादा है। 

    टॉप-10 में शामिल हैं ये परिवार

    1. अंबानी परिवार 

    • हेड-  मुकेश अंबानी  
    • कंपनी- रिलायंस इंडस्ट्रीज
    • वैल्यू-  28.2 लाख करोड़ रुपए  

    रिलायंस इंडस्ट्री का बिजनेस 1957 में शुरू हुआ था, जिसे दूसरी पीढ़ी चला रही है। रिलायंस न सिर्फ ऊर्जा, बल्कि रिटेल और डिजिटल सर्विसेज जैसे जियो में भी गेम-चेंजर है। इसकी वैल्यू भारत की जीडीपी के बारहवें हिस्से के बराबर है। 

    2. कुमार मंगलम बिड़ला परिवार

    • हेड- कुमार मंगलम बिड़ला  
    • कंपनी- आदित्य बिड़ला ग्रुप (सीमेंट और सीमेंट प्रोडक्ट्स)  
    • वैल्यू-  6.5 लाख करोड़ रुपए

    इस साल उनकी वैल्यू में 1.1 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिसने उन्हें लिस्ट में दूसरा स्थान दिलाया। 1850 के दशक से शुरू हुआ यह बिजनेस अब चौथी पीढ़ी के हाथों में है और ग्लोबल मार्केट में अपनी धाक जमा रहा है।

    3. जिंदल परिवार

    • हेड- सज्जन जिंदल  
    • कंपनी- JSW स्टील (मेटल्स और माइनिंग)  
    • वैल्यू-  5.7 लाख करोड़ रुपए

    जिंदल परिवार ने 1 लाख करोड़ रुपए की बढ़त के साथ टॉप 3 में जगह बनाई। दूसरी पीढ़ी द्वारा संचालित यह बिजनेस भारत के सबसे बड़े स्टील प्रोड्यूसर्स में से एक है, जो इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल ग्रोथ में बड़ा रोल निभा रहा है।

    4. बजाज परिवार

    • हेड- संजीव बजाज  
    • कंपनी- बजाज ग्रुप (फाइनेंशियल सर्विसेज)  
    • वैल्यू- 5.6 लाख करोड़ रुपए  

    1926 में शुरू हुआ यह बिजनेस फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत पकड़ रखता है, लेकिन इस साल उनकी वैल्यू में 21% की कमी आई, जिससे वे चौथे स्थान पर खिसक गए।

    5. महिंद्रा परिवार 

    • हेड- आनंद महिंद्रा  
    • कंपनी- महिंद्रा एंड महिंद्रा (ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स)  
    • वैल्यू- 5.4 लाख करोड़ रुपए  

    58% की शानदार बढ़त के साथ महिंद्रा परिवार ने पांचवां स्थान हासिल किया। ऑटोमोबाइल से लेकर कई क्षेत्रों में उनका दबदबा है।

    6. नादर परिवार

    • हेड- रोशनी नादर मल्होत्रा  
    • वैल्यू- 4.7 लाख करोड़ रुपए 
    • कंपनी- HCL टेक्नोलॉजीज (सॉफ्टवेयर और सर्विसेज)  

    IT सर्विसेज में HCL का जलवा बरकरार है, लेकिन इस साल वे छठे स्थान पर खिसक गए।

    7. मुरुगप्पा परिवार 

    • हेड- वेल्लयन सुब्बैया  
    • कंपनी- चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी (फाइनेंशियल सर्विसेज)  
    • वैल्यू- 2.9 लाख करोड़ रुपए

    45% की जबरदस्त वैल्यू बढ़त के साथ यह परिवार सातवें स्थान पर पहुंचा।

    8.  प्रेमजी परिवार

    • हेड- रिशद प्रेमजी  
    • कंपनी- विप्रो (सॉफ्टवेयर और सर्विसेज)  
    • वैल्यू- 2.8 लाख करोड़ रुपए  

    IT सेक्टर में विप्रो की मजबूत मौजूदगी के बावजूद, इस साल 8% की मामूली बढ़त के साथ आठवां स्थान मिला।

    9. अनिल अग्रवाल परिवार  

    • हेड-  अनिल अग्रवाल  
    • कंपनी- हिंदुस्तान जिंक (मेटल्स और माइनिंग)  
    • वैल्यू- 2.6 लाख करोड़ रुपए 

    79% की धमाकेदार बढ़त के साथ यह परिवार छह पायदान चढ़कर पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ।

    10. दानी, चोकसी और वकील परिवार

    • हेड- आर. शेषसायी (प्रोफेशनल लीडरशिप)  
    • वैल्यू- 2.2 लाख करोड़ रुपए 
    • कंपनी- एशियन पेंट्स (केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स)  

    इस साल 19% की गिरावट के कारण यह परिवार दसवें स्थान पर खिसक गया।

    फर्स्ट जनरेशन में अदाणी परिवार नंबर-1

    हुरुन इंडिया की एक और लिस्ट आई, जिसमें उन परिवारों को शामिल किया गया। जिन्होंने अपने दम पर कारोबार खड़ा किया और अब उनकी अगली पीढ़ी भी कारोबार में मदद कर रही है। इस लिस्ट में अदाणी परिवार सबसे ऊपर है।

    इस परिवार के हेड गौतम अदाणी हैं, जो अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स जैसी कंपनियों के मालिक है। उनकी कुल संपत्ति 14 लाख करोड़ रुपए है। जिसके साथ अदाणी परिवार देश में मोस्ट वैल्यूएबल फर्स्ट जनरेशन वाला परिवार बन गया।

    हालांकि, इस लिस्ट में अंबानी परिवार का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि मुकेश अंबानी का कारोबार पहली पीढ़ी का कारोबार नहीं है।