Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम प्रधानों के लिए बड़ा अवसर, ऐसे करें भागीदारी

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 12:06 PM (IST)

    अल्ट्राटेक-यशस्वी प्रधान में 50 हजार से अधिक प्रधानों को भागीदारी का अवसर मिलने जा रहा है। इसमें आवेदन के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी प्रधान निशुल्क आवेदन करेंगे। आवेदन के लिए प्रधानों को अपने मोबाइल फोन से 9687896878 नंबर पर मिस्ड काल करनी होगी। आयोजकों के अनुसार मांगी गई सारी जानकारी दे कर आवेदन पूरा किया जा सकता है।

    Hero Image
    आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर, 2024 है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ: प्रदेश के प्रधानों ने अपनी नई सोच और विकास कार्यों के आधार पर विशिष्ट छवि बनाई है और 'अल्ट्राटेक-यशस्वी प्रधान' के मंच पर सम्मानित होने के लिए एक बड़ा अवसर फिर उनके सामने है। 50 हजार से अधिक प्रधानों को इसमें भागीदारी का अवसर मिलने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों की प्रतिस्पर्धा होगी। इसके लिए प्रदेश को 13 क्षेत्र में बांटा गया है और हर क्षेत्र में ज्यूरी 20 सर्वोत्कृष्ट प्रधानों का चयन करेगी। आइए जानते हैं कि इसमें भागीदारी कैसे की जा सकती है और इसके नियम क्या हैं?

    'अल्ट्राटेक-यशस्वी प्रधान' में आवेदन के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी प्रधान निशुल्क आवेदन करेंगे। एक प्रधान एक ही पंचायत से एक से अधिक परियोजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सभी परियोजनाओं के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।

    अर्थात यदि किसी ग्राम पंचायत में तीन निर्माण कार्य हुए हैं और प्रधान तीनों को उत्कृष्ट मानते हैं तो इसके लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। आवेदन के लिए प्रधानों को अपने मोबाइल फोन से 9687896878 नंबर पर मिस्ड काल करनी होगी। इससे अल्ट्राटेक यशस्वी प्रधान की वेबसाइट का लिंक प्राप्त होगा। इसी लिंक पर आवेदन पत्र मिलेगा।

    आयोजकों के अनुसार मांगी गई सारी जानकारी दे कर आवेदन पूरा किया जा सकता है। उन्हीं परियोजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है, जो एक अप्रैल 2022 से 30 सितंबर, 2024 के बीच में पूर्ण हुई हों। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 नवंबर, 2024 है।

    इन मानदंडों पर निर्णायक मंडल लेगा निर्णय

    • योजना के पूर्ण होने में लगा समय
    • योजना को पूर्ण करने में लगी धनराशि
    • योजना के संवर्धन के लिए किया गया नवाचार या विशिष्ट कार्य
    • समाज के लिए योजना की सार्थकता
    • लाभार्थियों की संख्या
    • यह परियोजना पंचायत के लिए क्यों जरूरी थी
    • परियोजना की चुनौतियां एवं समाधान