Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Purity Check: सोना शुद्ध है या नहीं कैसे करें पता? अपनाएं ये आसान तरीके

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 05:28 PM (IST)

    how to check gold purity हमारे देश में सोने सिर्फ निवेश का एक जरिया नहीं है। बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। आज बाजार में कई तरह के फर्जी चीजें बेची जा रही है। अगर आप भी हाल-फिलहाल में सोने से बना आभूषण या अन्य कोई वस्तु खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो इसकी शुद्धता की जांच कर ही फैसला करें।

    Hero Image
    सोना शुद्ध है या नहीं कैसे करें पता?

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोने की शुद्धता कई तरह से चेक की जा सकती है। ये सुझाव दिया जाता है कि जब भी आप सोने से बना कोई आभूषण या वस्तु खरीदने जाते हैं, तो इसकी देख परख कर ही खरीदें। वहीं आप घर के कुछ नुसको से भी शुद्धता का पता लगा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैरेट से करें पता

    आमतौर पर बाजार में तीन तरह के गोल्ड 18,22 और 24 कैरेट ही बेचा जाता है। इनमें 22 कैरेट सोने का आभूषण बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग होता है। इसमें 90 फीसदी या उससे ज्यादा सोना और बाकी का बचा अन्य धातु का मिश्रण होता है।

    वहीं 24 कैरेट सोने में 99.9 फीसदी सोने का मिश्रण रहता है। 24 कैरेट को आभूषण बनाने के लिए इसलिए इस्तेमाल नहीं किया जाता क्योंकि ये काफी लचीला होता है। इस लचीलेपन की वजह से ही आभूषण बनाने में दिक्कत आती है।

    ज्यादातर सोने से बने आभूषण में ही उसका कैरेट लिखा रहता है। वहीं इसे आप मशीन पर भी जांच सकते हैं।

    हॉलमार्क

    सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क भी देखा जाता है। जब भी आप सोना खरीदने जाएं, तो इस पर लगा हॉलमार्क का ध्यान जरूर करें।

    इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुसको से भी सोने की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। जिनमें आप एसेट और चुबक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Vinegar से कैसे करें जांच

    आप सोने से बने आभूषण में विनेगर की कुछ बूंदें डालकर भी टेस्ट कर सकते हैं। अगर विनेगर डालने से सोने का रंग बदलता है, तो ये निकली है या इसमें मिश्रण ज्यादा है। वहीं अगर ये रंग नहीं बदलता तो इसे शुद्ध कहा जा सकता है।

    मैगनेट टेस्ट

    अगर गोल्ड मैग्नेट की ओर आकर्षित होता है, तो ये निकली है। इसके अलावा कई और तरीके भी है जिनसे आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। ट्रंप टैरिफ में रोक के बाद भी सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ऐसे ही बढ़त जारी रही, तो आने वाले समय में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगी। 

     

    comedy show banner
    comedy show banner