सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATM Card खो जाने पर ऐसे करें ब्लॉक, अगर फिर से एक्टिव करना हो तो ये स्टेप्स आएंगे काम

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Tue, 18 Jul 2023 08:00 PM (IST)

ATM Card खो जाने या फिर किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाने पर आपको इसे ब्लॉक या डिएक्टिवट करना ...और पढ़ें

how to block and unblock your ATM Card step by step process
how to block and unblock your ATM Card step by step process

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। लगातार बढ़ रही तकनीक के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। मौजूदा समय में पैसों से संबंधित कई ट्रांजैक्शन गलत तरीके से कर दिए जाते हैं और एटीएम कार्ड के चोरी होने और दुरुपयोग होने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

ऐसे में बचत खाते तक किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए एटीएम कार्ड को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको तुरंत प्रभाव से ATM कार्ड को ब्लॉक या डिएक्टिवट करना चाहिए। आइए, जान लेते हैं कि एटीएम कार्ड को कैसे ब्लॉक और अनब्लॉक किया जा सकता है।

ATM Card कैसे ब्लॉक करें?

अगर आपका एटीएम कार्ड खो जाता है या फिर वो किसी गलत व्यक्ति के हाथ लगता है, तो ऐसी स्थिति में आपको इसे ब्लॉक या डिएक्टिवट करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके खाते से पैसा निकाला जा सकता है। आइए, ATM Card को ब्लॉक करने के तरीकों के बारे में जान लेते हैं।

ब्रांच जाकर ब्लॉक करें: ATM Card नंबर और खाता नंबर के साथ नजदीकी बैंक शाखा में जाएं। कार्डधारक बैंक अधिकारी से उसका कार्ड ब्लॉक करने का अनुरोध कर सकता है।

ATM Card को ऑनलाइन ब्लॉक करें: इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नेट बैंकिंग सेक्शन में लॉग इन करें। बैंक नेट बैंकिंग पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद, कार्डधारक "ATM Card BlocK" पर क्लिक करके जरूरी स्टेप्स फॉलो करके अपने एटीएम कार को ब्लॉक कर सकते हैं।

मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से हॉटलिस्ट करें: अधिकांश बैंकों के पास मोबाइल बैंकिंग ऐप होते हैं, जो ग्राहक को अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में प्रत्येक कार्डधारक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास मोबाइल बैंकिंग ऐप इंस्टॉल है।

हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करें: ATM Card को ब्लॉक करने के लिए आप बैंक के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके इसे हॉटलिस्ट करा सकते हैं। इस प्रॉसेस के लिए आपके पास संबंधित बैंक का हेल्प लाइन नंबर होना आवश्यक है।

ATM Card अनब्लॉक कैसे होगा?

आपको बता दें कि ATM Card को ब्लॉक करना बहुत आसान है, लेकिन इसको फिर से एक्टिव करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ATM Card मिल जाने पर इसे अनब्लॉक करने के लिए आप संबंधित ब्रान्च में एक अप्लिकेशन दे सकते हैं, वहीं इसके न मिलने पर बैंक ATM Card को फिर से जारी कर सकती है।