विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamtara Crime: बैंक खातों से करोड़ों के अवैध लेनदेन में पुलिस की कार्रवाई, सेल्स मैनेजर समेत दो को भेजा जेल

By Arvind OjhaEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Mon, 03 Jul 2023 02:30 AM (IST)

जामताड़ा टॉवर चौक स्थित ICICI बैंक की शाखा से 6 से अधिक खातों से करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन में ...और पढ़ें

बैंक खातों से करोड़ों के अवैध लेनदेन में पुलिस की कार्रवाई, सेल्स मैनेजर समेत दो को भेजा जेल
बैंक खातों से करोड़ों के अवैध लेनदेन में पुलिस की कार्रवाई, सेल्स मैनेजर समेत दो को भेजा जेल

संवाद सहयोगी, जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा टॉवर चौक स्थित ICICI बैंक की शाखा से 6 से अधिक खातों से करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन में पुलिस ने रविवार को सेल्स मैनेजर गौरव कुमार सिंह व एक अन्य आरोपित उज्ज्वल महथा को जेल भेज दिया है।

शनिवार को हिरासत में लिए गए अन्य दो को छोड़ दिया गया। पुलिस की मानें तो इस मामले में शामिल तीन आरोपित फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार फतेहपुर निवासी उज्ज्वल महथा ने कैशियर की मिलीभगत से आइसीआइसीआइ बैंक जामताड़ा में आधा दर्जन से अधिक लोगों के खाते खुलावाए थे।

20 दिनों से करोड़ों का ट्रांजेक्शन

यहां से मिले बैंक खाते, चेक बुक व एटीएम कार्ड खाताधारकों को नहीं दिए गए। इन्हीं अकाउंट से पिछले 20 दिनों से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हो रहा था।

यह मामला तब उजागर हुआ जब खाताधारक नरसिंह हांसदा व संतोष पंडित के मोबाइल पर मैसेज आने लगे। दोनों ने शनिवार को इसकी सूचना जामताड़ा साइबर थाना और जामताड़ा टाउन थाने को दी।

तकनीकी सेल भी कर रही जांच

जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा जांच शुरू की गई, फिर चार संदिग्धों से पूछताछ शुरू हुई। इसकी जांच साइबर थाने की पुलिस व तकनीकी सेल भी कर रहा है।

जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि ICICI बैंक के सेल्स मैनेजर समेत दो आरोपितों को जेल भेजा गया है। पूछताछ में दोनों दोषी पाए गए।

तीन आरोपित फरार हैं। कितने रुपयों का ट्रांजेक्शन किस बैंक खाते से हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है। रुपये कहां से किसने भेजे और किसने निकाले, इस संबंध में भी अनुसंधान प्रगति पर है।