Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GST collection: जून 2025 में कितना भरा सरकार का खजाना, पिछले महीने मई से कम हुआ या ज्यादा

    जून 2025 में भारत का GST संग्रह ₹1.85 लाख करोड़ रहा जो पिछले साल से 6.2% अधिक है हालांकि अप्रैल और मई से कम है। वित्त मंत्रालय के अनुसार FY25 में कुल GST संग्रह ₹22.08 लाख करोड़ था जो FY21 से लगभग दोगुना है। औसत मासिक GST संग्रह भी बढ़ा।

    By Ashish Kushwaha Edited By: Ashish Kushwaha Updated: Tue, 01 Jul 2025 06:19 PM (IST)
    Hero Image
    वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था के 8 साल पूरे।

     नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था के 8 साल पूरे होने के मौके पर सरकार ने जून 2025 का GST कलेक्शन डेटा जारी किया है। जून महीने में देश का सकल GST संग्रह ₹1.85 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 6.2% की बढ़ोतरी को दिखाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, यह आंकड़ा अप्रैल 2025 के ₹2.37 लाख करोड़ और मई 2025 के ₹2.01 लाख करोड़ के मुकाबले कम है।

    5 साल में दोगुना हुआ GST कलेक्शन

    वित्त मंत्रालय के अनुसार, FY25 (2024-25) में कुल GST संग्रह ₹22.08 लाख करोड़ रहा, जो FY21 में ₹11.37 लाख करोड़ था। यानी पांच वर्षों में करीब दोगुनी बढ़ोतरी। FY24 में यह ₹20.18 लाख करोड़ और FY23 में ₹18.08 लाख करोड़ था।

    औसत मासिक GST संग्रह में भी बढ़ोतरी

    सरकार ने बताया कि औसतन मासिक GST संग्रह FY22 में ₹95,000 करोड़ था, जो FY24 में बढ़कर ₹1.68 लाख करोड़ हुआ और FY25 में ₹1.84 लाख करोड़ तक पहुंच गया।

    विवेक जालान, पार्टनर, टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज LLP के अनुसार, "लगातार दो महीनों तक ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा GST कलेक्शन और डबल डिजिट ग्रोथ के बाद जून 2025 का ₹1.85 लाख करोड़ का संग्रह थोड़ा धीमा जरूर लग सकता है। लेकिन अब तक के YTD (वर्ष की शुरुआत से अब तक) ग्रोथ 11.8% के साथ टैक्स बुएंसी (Tax Buoyancy) 1% से ज्यादा बनी हुई है।"

    उन्होंने आगे कहा कि वित्त मंत्री द्वारा जताई गई स्थिर विकास दर, नियंत्रण में महंगाई और निजी निवेश में तेजी के आधार पर FY26 के लिए बजटीय GST लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

    जीएसटी की हिस्सेदारी 

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जून में जीएसटी के कुल संग्रह में सीजीएसटी की हिस्सेदारी 34,558 करोड़ रही जबकि एसजीएसटी की हिस्सेदारी 43,268 करोड़ तो आईजीएसटी की हिस्सेदारी 93,280 करोड़ रही।

    सेस के मद में इस अवधि में 13,491 करोड़ रुपए वसूले गए। जून में जीएसटी रिफंड के मद में 25,491 रुपए दिए गए। इस प्रकार गत जून में जीएसटी से प्राप्त होने वाला शुद्ध राजस्व 1,59,106 लाख करोड़ रहा जो पिछले साल जून के शुद्ध जीएसटी संग्रह के मुकाबले 3.3 प्रतिशत अधिक है।

    किस राज्य में GST संग्रह में आई गिरावट

    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जून माह में जीएसटी संग्रह के मामले में बड़े राज्यों का प्रदर्शन खराब रहा। इस साल जून में उत्तर प्रदेश के जीएसटी संग्रह में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले चार प्रतिशत, गुजरात में एक प्रतिशत तो पंजाब में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस अवधि में बिहार के जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत, हरियाणा में 10 प्रतिशत, दिल्ली में छह प्रतिशत, मध्य प्रदेश में सात प्रतिशत तो झारखंड में 10 प्रतिशत का इजाफा रहा।