Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के जीडीपी के बराबर पहुंची एपल की वैल्यू, अमेरिकी कंपनी ने कैसे हासिल किया ये मुकाम?

    Updated: Wed, 25 Dec 2024 03:48 PM (IST)

    एपल के शेयर मंगलवार को 258.20 डॉलर पर पहुंच गए जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है। पिछले 6 महीने के दौरान इसमें 23 फीसदी और एक साल में करीब 34 फीसदी की तेजी आई है। इसका मार्केट कैप का मार्केट कैप 3.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया। एपल अब छठे नंबर की सबसे बड़ी इकोनॉमी है। भारत की जीडीपी का साइज भी लगभग इतना ही है।

    Hero Image
    अमेरिकी जीडीपी में एपल की 13 फीसदी हिस्सेदारी है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आईफोन और मैकबुक बनाने वाली अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज एपल का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 332 लाख करोड़ रुपये) के करीब पहुंच गया है। एपल इस मुकाम तक पहुंचाने वाली दुनिया की पहली कंपनी होगी। भारत की जीडीपी फिलहाल लगभग 331 लाख करोड़ रुपये है। इसका मतलब है कि एपल की वैल्यू भारत की जीडीपी के बराबर पहुंच गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे एपल के शेयर

    एपल के शेयर मंगलवार को 258.20 डॉलर पर पहुंच गए, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है। पिछले 6 महीने के दौरान इसमें 23 फीसदी और एक साल में करीब 34 फीसदी की तेजी आई है। इसका मार्केट कैप का मार्केट कैप 3.9 ट्रिलियन डॉलर हो गया। एपल अब छठे नंबर की सबसे बड़ी इकोनॉमी है। सिर्फ अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और भारत की जीडीपी एपल से ज्यादा है। अमेरिकी जीडीपी में एपल की 13 फीसदी हिस्सेदारी है।

    भारत की जीडीपी कितनी है?

    भारत की जीडीपी 2000 में करीब 468 अरब डॉलर था। यह सिर्फ सात साल बाद यानी 2007 में एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई। अगले सात साल में यह दो लाख करोड़ डॉलर हो गई। अब 2024 में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुका है। हमारी जीडीपी का साइज 3.89 लाख करोड़ डॉलर है। यह रुपये में करीब 331 लाख करोड़ रुपये होता है। भारत का अगला लक्ष्य 2027-2028 तक पांच लाख करोड़ डॉलर के जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का है।

    कितनी है एपल की कमाई

    • एपल ने 2023-24 में लगभग 391 अरब डॉलर (करीब 33 लाख करोड़ रुपये) की कमाई की।
    • इसकी कमाई और बिक्री में अमेरिका का योगदान सबे अधिक (करीब 44 फीसदी) है।
    • आईफोन और मैकबुक बेचने वाली एपल की यूरोपीय देशों से लगभग 26 फीसदी कमाई होती है।
    • एपल के कुल बिजनेस में चीन की योगदान 17 फीसदी और भारत का 2 फीसदी है।

    एपल का बिजनेस क्या है?

    एपल अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 1976 को हुई थी। इसके फाउंडर स्टीव जॉब्स थे, जिनका साल 2011 में निधन हो गया। यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के साथ कई तरह के ऑनलाइन सर्विसेज की डेवलपमेंट और सेल करती है। इसमें मशहूर प्रोडक्ट में आईफोन, आईपैड, मैकिनटोश कंप्यूटर, एपल वॉच और एपल टीवी हैं। एपल के पास 1,64,000 से अधिक कर्मचारी हैं।

    यह भी पढ़ें : रिलायंस को मिला चाइनीज ब्रांड का साथ, टाटा ग्रुप से बढ़ेगा कॉम्पिटीशन; ग्राहकों को मिल सकता है फायदा