सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है चीन के कंट्रोल वाला वह देश, जहां टमाटर 895 रुपये और पेट्रोल 237 रुपये के पार

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2022 01:25 PM (IST)

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी अधिपत्य वाले हांग कांग को दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में शुमार किया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photo Credit - Hong Kong Price Hike

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत जैसे एशियाई देशों में पिछले कुछ वक्त में महंगाई में जोरदार इजाफा दर्ज किया गया है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती ईंधन की कीमतों और खाद्य महंगाई दर को माना जा रहा है, जहां एक तरफ भारत में पेट्रोल की कीमत करीब 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को छू रही हैं। वहीं एक किग्रा. टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जिस पर चीन का अधिपत्य है, जहां पट्रोल और टमाटर जैसी चीजों के दाम 800 रुपये के पार पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हांग कांग बना दुनिया का सबसे महंगा शहर

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी अधिपत्य वाले हांग कांग को दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में शुमार किया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है। हांग कांग पिछले साल की तरह ही इस साल भी दुनिया का सबसे महंगा शहर बना हुआ है। हांग कांग में रहने के लिए आपको एक लीटर पेट्रोल और एक किग्रा टमाटर की भारी कीमत चुकानी होगी। हांग कांग में एक कप कॉफी की कीमत करीब 405.25 रुपये (5.21 डॉलर) है। जबकि एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 236.46 रुपये (3.04 डॉलर) है। वही एक किग्रा टमाटर की कीमत 11.51 डॉलर ( करीब 895.21 रुपये) है। यह हांग कांग में बिकने वाली चुनिंदा चीजों की कीमतें हैं। लेकिन हांग कांग में ऐसी कई सारी चीजें मौजूद हैं, जिनकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। 

    जानिए हांग कांग के बारे में 

    हांग कांग चीन के कंट्रोल वाला शहर है। हांग कांग कई बार चीन से अलग होने की मांग कर चुका है। साथ ही हांग कांग में बड़े पैमाने पर आजादी के आंदोलन चलाए गए हैं। लेकिन हर बार चीन की सत्ताधारी कम्यूनिस्ट पार्टी ने हांग कांग की आजादी की मांग को दबाने का काम किया है। चीन हमेशा से सेना और पुलिस बल की मदद से हांग कांग को कंट्रोल करने का काम करता रहा है। 

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें