सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Home Loan Interest Rate: सस्ती ब्याज दर पर चाहिए होम लोन, अपनाएं ये दमदार तरीके

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sat, 05 Aug 2023 08:00 PM (IST)

Home Loan Interest Rate घर लेना सभी का सपना होता है। अगर इसके लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन मिल ...और पढ़ें

जानिए सस्ती दरों पर होम लोन लेने के तरीके
जानिए सस्ती दरों पर होम लोन लेने के तरीके

HighLights

  1. सस्ती ब्याज दर पर होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर को मजबूत रखें।
  2. 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर मजबूत माना जाता है।
  3. सभी बैंकों के होम लोन की ब्याज दर की तुलना करें।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। घर खरीदारों की ईएमआई में पिछले दो सालों में करीब 20 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप सस्ती दरों पर होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस रिपोर्ट में आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सस्ते में घर का सपना पूरा कर सकते हैं।

होम लोन की ब्याज दरों की तुलना करें

सबसे पहले आपको बैंक, एनबीएफसी कंपनियों और हाउसिंग फाइनेंसिंग कंपनियों की ओर से दी जा रही ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए। जितना अच्छा आपका क्रेडिट स्कोर होगा। बैंक और फाइनेंस कंपनियां उतना ही कम ब्याज दर ऑफर करेंगी। 

होम लोन पर अतिरिक्त चार्जेस की तुलना करें

होम लोन का निर्णय लेते समय अतिरिक्त चार्जेस की तुलना करें। कई बैंकों की ओर से अतिरिक्त चार्जेस वसूले जाते हैं। जैसे कुछ बैंक प्रोसेसिंग चार्जेस आदि वसूलते हैं। वहीं, कुछ बैंक की ओर से इस पर छूट दी जाती है।

अपना क्रेडिट स्कोर मजबूत रखें

बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर लोन देती हैं। आम तौर पर 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है। 650-750 के क्रेडिट स्कोर को सामान्य और 650 से कम के क्रेडिट स्कोर को खराब माना जाता है। क्रेडिट स्कोर को अच्छा रखने के लिए आपको समय पर ईएमआई को भरना चाहिए। एक समय पर एक ही लोन लेना चाहिए।

होम लोन ट्रांसफर कराएं

अगर आपका होम लोन किसी ऐसे बैंक में है। जहां आपको अधिक ब्याज चुकाना पड़ रहा है और किसी अन्य बैंक में जहां आपको कम ब्याज पर होम लोन मिल रहा है। वहां पर ट्रांसफर कराएं। इससे आपको ईएमआई भी कम हो सकती है।