घर की लक्ष्मी करेगी बड़ी बचत, सरकार और बैंक दे रहे हैं महिलाओं को होम लोन पर ये फायदे
Home loan benefits for women शहरों में लगातार घर की कीमत बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से कई लोग घर के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। अक्सर हम होम लोन को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते है लेकिन ऐसा करने से चूक जाते हैं। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को सरकार और बैंक खुद होम लोन लेने पर कई फायदे दे रही है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप हाल फिलहाल में होम लोन लेने का प्लान बना रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि सरकार और बैंक खुद महिलाओं को होम लोन लेने में मदद करेगी। महिलाओं के होम लोन से केवल ब्याज कम नहीं होगा, बल्कि टैक्स बेनिफिट के साथ कई फायदे मिलेंगे।
आज हम इन्हीं फायदों के बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं। इसके साथ ही आप अपनी पत्नी, मां या बहन के साथ ज्वाइंट लोन लेकर भी कई फायदे प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा महिलाएं अकेली खुद कई लाभ की पात्र बन सकती है।
होम लोन पर महिलाओं को मिलते हैं ये लाभ
बैंक क्या फायदा देती है?
ब्याज हो जाएगा कम- अगर आप महिला उधारकर्ता हैं, तो ऐसे में कई बैंक कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करती है। जिससे सिर्फ आपका ब्याज का बोझ कम नहीं होता। बल्कि ईएमआई भी कम हो जाती है। इसके साथ सेविंग में भी बढ़ोतरी होती है।
जो पैसा अन्य उधारकर्ता ज्यादा ब्याज देकर खर्च कर रहे हैं, उन्हें आप सेविंग में जोड़ सकती है।
वहीं महिलाओं को सेविंग के मामले बेहतर माना जाता है। इसलिए बैंक या वित्तीय संस्था लोन भरने के मामले में इनपर ज्यादा भरोसा कर पाते हैं। हालांकि ये फैसला व्यक्तिगत भी हो सकता है।
सरकार से मिलने वाले फायदे
टैक्स लाभ- अगर कोई महिला होम लोन के लिए अप्लाई करती है, तो वे लाखों रुपये की टैक्स सेविंग कर सकती है। महिलाएं इनकम टैक्स सेक्शन 80सी और धारा 24 के तहत टैक्स लाभ के लिए क्लेम कर सकती है। इस तरह से होम लोन में बचत के साथ टैक्स सेविंग भी हो जाती है।
स्टाम्प ड्यूटी- वहीं ज्यादातर लोग अपनी पत्नी, मां या बहन के नाम पर ही जमीन खरीदते हैं। इसका कारण है कि महिलाओं के नाम पर जमीन लेने से स्टाम्प ड्यूटी कम हो जाती है। इस तरह से आप स्टाम्प ड्यूटी में भी बचत कर लेते हैं।
सरकारी योजनाओं का फायदा- महिलाओं को होम लोन में लाभ के साथ सरकार की कई योजनाओं का नाम मिल जाता है। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना और मुद्रा योजना में महिला आवेदनकर्ता को कई लाभ में प्राथमिकता दी जाती है।
इस तरह महिलाएं होम लोन के जरिए कई तरह से बचत कर पाती है। वहीं सामान्य तौर पर प्री-पेमेंट, क्रेडिट स्कोर और कई तरह से भी होम लोन की ईएमआई कम की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- पहले Home loan चुकाएं या SIP में शुरू करें निवेश; किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।