सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपड़ों की धुलाई हुई महंगी: सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के बढ़ गए दाम; चेक करें साबुन और डिटर्जेंट की नई रेट लिस्ट

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:05 AM (IST)

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने लागत दबाव के चलते सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील जैसे अपने लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांडों के एमआरपी ...और पढ़ें

सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के दाम 11 प्रतिशत तक बढ़े (AI फोटो)

सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील के दाम 11 प्रतिशत तक बढ़े (AI फोटो)

HighLights

  1. एचयूएल ने डिटर्जेंट उत्पादों के दाम 11% तक बढ़ाए

  2. सर्फ एक्सेल, रिन, व्हील जैसे ब्रांड हुए महंगे

  3. कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण मूल्य वृद्धि

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने लागत का दबाव बने रहने और लाभ मार्जिन को बनाए रखने के प्रयासों के बीच अपने घरेलू इस्तेमाल के उत्पादों की श्रेणी में सर्फ एक्सेल, रिन और व्हील जैसे लोकप्रिय डिटर्जेंट ब्रांड के कई उत्पादों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 11 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।
पिछले महीने एचयूएल की एमडी और सीईओ प्रिया नायर ने कहा था कि कंपनी कच्चे माल की लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर कीमतों में सोच-समझकर बढ़ोतरी जारी रखेगी। उन्होंने कहा था कि जिंस की ऊंची महंगाई चुनौती बनी हुई है, हालांकि मांग में मजबूती कायम है।

कितने बढ़े दाम?

कीमतों में संशोधन विभिन्न पैक के आकार के आधार पर किया गया है। इनमें एक रुपये से लेकर 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने सर्फ एक्सेल क्विक वॉश के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत 235 रुपये से बढ़ाकर 245 रुपये कर दी है।
वहीं, 500 ग्राम वाले पैक का दाम 123 रुपये से बढ़ाकर 128 रुपये कर दिया गया है। सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत 167 रुपये से पांच रुपये बढ़ाकर 172 रुपये और 500 ग्राम वाले पैक की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है।

नई रेट लिस्ट

  • सर्फ एक्सेल साबुन (250 ग्राम) की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 45 रुपये कर दी गई है
  • 200-200 ग्राम की चार साबुन वाली पैकिंग का दाम 10 रुपये बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया गया है
  • रिन आला (500 मिलीलीटर) की कीमत पांच रुपये बढ़ाकर 95 रुपये कर दी गई है
  • रिन डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम और 500 ग्राम वाले पैक के दाम क्रमशः तीन रुपये और दो रुपये बढ़ाकर क्रमशः 123 रुपये और 63 रुपये कर दिए गए हैं
  • व्हील डिटर्जेंट पाउडर के एक किलोग्राम वाले पैक की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 93 रुपये कर दी गई है
  • व्हील डिटर्जेंट पाउडर के 500 ग्राम वाले पैक का दाम 46 रुपये से बढ़ाकर 47 रुपये कर दिया गया है
  • एचयूएल ने मोती गुलाब साबुन (150 ग्राम) की कीमत भी 74 रुपये से बढ़ाकर 82 रुपये कर दी है। इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है

ये कीमतें ऐसे समय में बढ़ाई गई हैं जब रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर से निपटने के लिए विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में कीमतों में बदलाव कर रही हैं। साथ ही, वे प्रतिस्पर्धी बाजार में बिक्री की मात्रा में वृद्धि बनाए रखने की भी कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - Stock Market Holiday: आज शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? ट्रेडिंग की तैयारी से पहले जान लीजिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।