Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Henley Passport Index: सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे मजबूत, पाकिस्तान का सबसे कमजोर; जानिए भारत की रैकिंग

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 11:37 AM (IST)

    एशियाई देश पिछले कई साल से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में शीर्ष पर हैं। जापान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देश अक्सर दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट में टॉप पर रहते हैं। इससे पता चलता है कि इन देशों की वैश्विक स्तर पर बड़ी हैसियत है और इन्होंने कूटनीतिक संबंधों पर काफी बेहतर तरीके से काम किया है। आइए जानते हैं अन्य देशों के साथ भारत और पाकिस्तान की रैकिंग।

    Hero Image
    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में पांचवें नंबर ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के पासपोर्ट हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Henley Passport Index: किसी भी देश के वैश्विक स्तर पर दबदबे का अंदाजा उसके पावरफुल पासपोर्ट से लगाया जा सकता है। मजबूत पासपोर्ट का पैमाना यह है कि कितने देश उसे वीजा-फ्री एंट्री देते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के 199 पासपोर्ट की रैकिंग बनाई है कि कौन कितना मजबूत है। आइए दुनिया के टॉप 5 पावरफुल पासपोर्ट के बारे में जानते हैं। साथ ही, यह भी देखते हैं कि 199 पासपोर्ट की लिस्ट में भारत कौन-से नंबर पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पासपोर्ट की रैंकिंग कैसे की जाती है?

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में पासपोर्ट की रैंकिंग एक व्यापक पद्धति पर आधारित है। इसमें कई चीजों को पैमाना बनाया गया है, लेकिन ज्यादा जोर इस बात पर है कि पासपोर्ट धारक को कितने देश में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। कोई पासपोर्ट अममूमन देश के राजनयिक संबंध और उसके अंतरराष्ट्रीय समझौते की बदौलत मजबूत बनता है।

    सिंगापुर का कोई जवाब नहीं

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक, साल 2024 में सबसे मजबूत सिंगापुर का पासपोर्ट है। अगर आप सिंगापुर के पासपोर्टधारक हैं, तो आपको 195 मुल्कों में घूमने-फिरने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    ये पांच देश हैं दूसरे नंबर पर

    पावरफुल पासपोर्ट की रैकिंग में दूसरे पायदान पर पांच देश काबिज हैं- फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन। इन देशों के नागरिक 192 पर्यटन स्थलों पर बिना वीजा के जा सकते हैं।

    छोटे देशों की बड़ी हैसियत

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैकिंग में तीसरे नंबर पर सात देश हैं। इनमें ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन शामिल हैं। अगर आपके पास इन देशों का पासपोर्ट है, तो आपको 191 देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी।

    इन देशों का भी दबदबा

    बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। इन देशों के पासपोर्ट के साथ 190 डेस्टिनेशन पर जाने के लिए वीजा की दरकार नहीं रहेगी।

    ऑस्ट्रेलिया-पुर्तगाल दमदार

    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में पांचवें नंबर ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के पासपोर्ट हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 189 मुल्कों में जा सकते हैं।

    भारत का पासपोर्ट कितना पावरफुल?

    भारत सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैकिंग में 83वें स्थान पर है। मॉरिटानिया, सेनेगल और ताजिकिस्तान भी इसी नंबर पर हैं। भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में वीजा-फ्री एंट्री कर सकते हैं।

    पाकिस्तान दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट में

    रैंकिंग के अनुसार, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, यमन और सोमालिया दुनिया में सबसे कम पावरफुल पासपोर्ट हैं। इन्हें बेहद सीमित देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है।

    यह भी पढ़ें : RBI का 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट, बंद होने के बाद भी हजारों करोड़ दबाकर बैठे हैं लोग