सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HDFC Home Loan Interest Rate: सबसे बड़े बैंक ने सस्ता किया होम लोन, लाखों लोगों को फायदा; इतनी हुई ब्याज दर

Published: Tue, 08 Jul 2025 01:24 PM (IST)

देश के दिग्गज प्राइवेट बैंक ने अपनी होम लोन ब्याज दर (HDFC Home Loan Interest Rate) रिवाइज की है। ये ...और पढ़ें

एचडीएफसी बैंक ने होम लोन किया सस्ता, अब इतनी कम देनी होगी EMI!
एचडीएफसी बैंक ने होम लोन किया सस्ता, अब इतनी कम देनी होगी EMI!

नई दिल्ली। जून के महीने में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बड़ी कटौती की थी। इसके बाद सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक ने ब्याज दर घटाना शुरू कर दिया है। इस कतार में अब एचडीएफसी बैंक (HDFC Home Loan Interest Rate) भी शामिल हो गया है। एचडीएफसी बैंक ने होम लोन ब्याज दर 8 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी कर दिया है।

हालांकि ये न्यूनतम ब्याज दर है। किसी भी बैंक का ब्याज दर व्यक्ति की आर्थिक स्थितियों पर भी निर्भर करता है। ब्याज दर कम होने का अर्थ है कि आपको ईएमआई भी कम देनी होगी। ये खबर उनके लिए सबसे अच्छी है, जिन्होंने फ्लोटिंग ब्याज दर पर होम लोन लिया हो।

अब जानते हैं कि आपकी ईएमआई पहले से कितनी कम हो गई है। हमने नीचे होम लोन अमाउंट के हिसाब से ईएमआई कैलकुलेट किया है। इसके साथ ही लोन अवधि 20 साल और लोन ब्याज दर 7.50 फीसदी ही मानी गई है।

25 लाख लोन

पहले ईएमआई - 20,911 रुपये

अब ईएमआई- 20,140 रुपये

अगर कोई व्यक्ति एचडीएफसी बैंक से 20 साल के लिए 25 लाख रुपये का लोन लेता है, तो उसका ईएमआई 20,140 रुपये बनेगा। इन 20 सालों में व्यक्ति द्वारा ब्याज के रूप में 23,33.559 रुपये दिए गए होंगे।

पहले 8.00 फीसदी के हिसाब से इसी अमाउंट पर पहले आपको 20,911 रुपये भरने होते थे।

50 लाख लोन

पहले ईएमआई - 41,822 रुपये

अब ईएमआई- 40,280 रुपये

ऐसे ही अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेता है, तो 7.50 फीसदी के हिसाब से उसे 40,280 रुपये ईएमआई पर देने होंगे। ये अमाउंट पहले 41,822 रुपये था।

1 करोड़ लोन

पहले ईएमआई - 83,644 रुपये

अब ईएमआई-  80,599 रुपये

1 करोड़ लोन पर 7.50 फीसदी के हिसाब से अब आपका ईएमआई 80,599 रुपये बनेगा। 8 फीसदी के अनुसार पहले इसी अमाउंट का ईएमआई 83,644 रुपये बनता था।

अपनी ईएमआई कैसे करें कैलकुलेट

अगर आप भी एचडीएफसी से होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं या फ्लोटिंग ब्याज दर पर लोन लिया है, तो नीचे बताए गए स्टेप्स से ईएमआई कैलकुलेट कर सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले आपको गूगल पर HDFC Home Loan Calculator सर्च करना होगा।

स्टेप 2- अब यहां लोन अमाउंट, Tenure में लोन अवधि, ब्याज दर दर्ज करना होगा। ब्याज दर में 7.50 फीसदी दर्ज करें।

स्टेप 3- अब आपको दाईं ओर ईएमआई, कुल ब्याज, कुल दी गई रकम और प्रिंसिपल अमाउंट सब शो हो जाएगा।