सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी तिमाही में HCL Tech का प्रॉफिट में हुई करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, परिचालन से 8 प्रतिशत बढ़ा राजस्व

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 12 Oct 2023 07:11 PM (IST)

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक ने आज वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के ...और पढ़ें

कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,833 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है।
कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,833 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है।

एजेंसी, नई दिल्ली: देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक (HCL Technologies) ने आज अपने वित्त वर्ष 24 के दूसरे तिमाही के नतीजों को जारी कर दिया है।

दूसरी तिमाही (जुलाई-सिंतबर) में कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,833 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 3,487 करोड़ था।

परिचालन से 8 प्रतिशत बढ़ा राजस्व

बीएसई फाइलिंग के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन से कंसोलिडेट राजस्व सितंबर 2022 तिमाही में 24,686 करोड़ रुपये से 8 प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये हो गया।

इससे पहले आज इंफोसिस ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी तो वहीं कल टीसीएस ने भी दूसरे तिमाही के नतीजों को जारी किया था।