क्या होली पर रंग गए हैं करारे नोट ? जानिए कहां और कैसे कर सकते हैं इन्हें चेंज
14 मार्च को पूरे देश ने होली का उत्सव धूमधाम से मनाया था। वहीं कुछ राज्यों में होली 13 और 15 मार्च को भी मनाई गई थी। होली खेलते वक्त अक्सर हमारे जेब में नोट रखकर भूल जाते हैं और वे होली के समय रंग जाता है या गीला हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो घबराने की बात नहीं है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 14 मार्च को देश के अधिकतर राज्यों में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया था। वहीं कुछ राज्यों में ये उत्सव 13 और 15 मार्च को भी मनाया गया। होली खेलते वक्त हमारे कपड़ों से लेकर कई चीजों में रंग लग जाता है।
वहीं कभी-कभी जेब पर पड़े नोटों पर भी रंग लग जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इन नोटों को आसानी से बदला जा सकता है। हालांकि अगर आपके नोट सिर्फ गीले हुए हैं, तो इन्हें सुखाकर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
RBI Currency Rule: कैसे करें रंगे हुए नोटों को चेंज?
होली के उत्सव के दौरान कई चीजों में कलर लग जाता है। वहीं कई बार नोटों पर भी रंग लग जाता है। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से ऐसे नोटों को चेंज कर सकते हैं।
देश की केंद्रीय बैंक, आरबीआई कहता है कि अगर आपके नोट गीले हो जाते हैं, तो इन्हें सुखाकर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कोई भी दुकानदार ऐसे नोटों को लेने से मना नहीं कर सकता।
हालांकि कई दुकानदार रंग लगे नोटों को लेने से मना कर देते हैं। आरबीआई के अनुसार रंगे हुए नोटों का सिक्योरिटी फीचर प्रभावित नहीं होता है। वहीं ऐसे नोटों को आप अपने बैंक में जाकर चेंज के लिए कह सकते हैं। ये ध्यान रखें कि इन नोटों को चेंज करने पर बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं लेता है।
इसके साथ ही आरबीआई ये भी कहता है कि नोटों को जानबूझकर खराब करना या छेड़छाड़ करना अपराध है। आरबीआई एक्ट 1934 धारा 27 के तहत कोई भी शख्स नोटों से छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। इसके साथ ही आरबीआई ने क्लीन नोट पॉलिसी भी लागू की थी।
फटे या पुराने नोट को कैसे करें चेंज?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) के तहत आप फटे या पुराने नोटों (Exchange old or damage note) का भी बदलाव कर सकते हैं। किसी भी फटे या पुराने नोटों को आप बैंक शाखा में जाकर चेंज कर सकते हैं। इसके लिए भी बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं लेता है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।