Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar को PAN से किया है लिंक? मिनटों में जान सकते हैं स्टेटस, जानिए क्या है तरीका

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Tue, 30 Mar 2021 07:00 AM (IST)

    विभिन्न तरह की फैसिलिटीज प्राप्त करने के लिए आधार नंबर (Aadhaar No) को पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) के साथ लिंक करना अनिवार्य हो गया है। इसमें सबसे अहम यह है कि आयकर विभाग इन दोनों दस्तावेजों को लिंक कराए बिना आपके रिटर्न्स को प्रोसेस नहीं करेगा।

    Hero Image
    आप 31 मार्च, 2021 तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन नंबर निष्क्रिय हो जाएगा।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। विभिन्न तरह की फैसिलिटीज प्राप्त करने के लिए आधार नंबर (Aadhaar No) को पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) के साथ लिंक करना अनिवार्य हो गया है। इसमें सबसे अहम यह है कि आयकर विभाग इन दोनों दस्तावेजों को लिंक कराए बिना आपके रिटर्न्स को प्रोसेस नहीं करेगा। दूसरी ओर, यह उल्लेखनीय है कि पैन को आधार से लिंक करने की समयसीमा बिल्कुल करीब आ गई है। यानी अगर आप 31 मार्च, 2021 तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपका पैन नंबर निष्क्रिय हो जाएगा। यहां तक कि आयकर विभाग द्वारा मांगे जाने पर तय समयसीमा के भीतर आधार नंबर नहीं उपलब्ध कराने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इन दस्तावेजों को लिंक करा लिया है। इसके बावजूद कई ऐसे लोग हैं, जो अब तक इन दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं करा पाए हैं। हालांकि, अगर आप इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि आपने इन दोनों दस्तावेजों को लिंक कराया है या नहीं तो तत्काल इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

     

    आइए जानते हैं क्या है इसका प्रोसेसः

    1. https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर लॉग ऑन कीजिए।

    2. वेबसाइट के होमपेज पर बायीं ओर आपको 'Link Aadhaar' का ऑप्शन मिलेगा। 

    3. इसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसके जरिए आप पैन नंबर और आधार नंबर को लिंक कर पाएंगे।

    4. इसी वेबसाइट पर आपको 'Click here to View the Status if you have already submitted Link Aadhaar request' का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन में दिए गए लिंक को खोलिए। 

    5. लिंक ओपन करने पर आपको पैन नंबर और आधार नंबर डालने के बाद 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक करें। 

    6. अगर आपका पैन नंबर, आधार नंबर से लिंक है तो आपको यह स्टेटस लिखा हुआ मिलेगा कि आपका पैन, आधार नंबर से लिंक है। इसमें आधार नंबर के आखिरी चार अंक आपको दिख जाएंगे।

    अगर आपको पैन नंबर को आधार से लिंक करना है तो इस प्रोसेस को फॉलो करेंः

    • सबसे पहले पैन नंबर डालिए।
    • इसके बाद आधार नंबर, आधार नंबर में दर्ज नाम डालिए।
    • अगर आप आपके आधार कार्ड में केवल आपके जन्म का वर्ष अंकित है तो उस चेक बॉक्स में क्लिक कीजिए।
    • अब 'I agree to validate my Aadhaar details with UIDAI' के सामने के बॉक्स पर चेक करना होगा।
    • अब कैप्चा कोड डालिए और फिर लिंक आधार पर क्लिक कीजिए। 
    • इसके बाद ऊपर बताए गए प्रोसेस से आप दोनों दस्तावेजों के लिंकिंग का स्टेटस चेक कर पाएंगे।