सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GST रजिस्ट्रेशन हुआ बेहद आसान! सरकार ने किए 4 बड़े सुधार, छोटे कारोबारियों को मिलेगी भारी राहत

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:09 PM (GMT+05:30)

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक में व्यापारियों के लिए बड़े ऐलान हुए, जिसमें जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ...और पढ़ें

GST रजिस्ट्रेशन हुआ बेहद आसान! सरकार ने किए 4 बड़े सुधार, छोटे कारोबारियों को मिलेगी भारी राहत (AI Generated Image)

GST रजिस्ट्रेशन हुआ बेहद आसान! सरकार ने किए 4 बड़े सुधार, छोटे कारोबारियों को मिलेगी भारी राहत (AI Generated Image)

HighLights

  1. जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में चार बड़े सुधार लागू किए गए।

  2. ई-कॉमर्स व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब हुई सरल।

  3. टैक्स अधिकारियों से मनमानी गिरफ्तारी का अधिकार वापस लिया गया।

बिजनेस न्यूज, नई दिल्ली। GST काउंसिल की 57वीं बैठक खत्म हो चुकी है, जिसमें व्यापारियों को लेकर बड़े एलान हुए। इसके अलावा सरकार ने अब जीएसटी रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस को काफी आसान किया है और इसमें चार बड़े सुधार किए हैं।

वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) और CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने मिलकर 'Next-Gen GST Process Reforms' के तहत GST Registration Reforms की घोषणा की है। इस नए बदलाव का सीधा मतलब ये है कि अब आपको GST नंबर लेने या उसमें बदलाव करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही किसी एजेंट के भरोसे बैठना पड़ेगा।

कौन से हैं वो चार सुधार?

1. अब बिना रुकावट के होगा रजिस्ट्रेशन

पहले जीएसटी रजिस्ट्रेशन के समय कौन-से कागज चाहिए, कौन से नहीं, इसे लेकर काफी कन्फ्यूजन रहता था। थोड़ी सी भी गलती होने पर भी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसे पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है। अब पोर्टल पर आपको सिस्टम बेस्ड गाइडेंस मिलेगी। यानी जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, तो कंप्यूटर/पोर्टल खुद आपको कदम-कदम पर बताएगा कि क्या करना है। इससे गलतियां होने की गुंजाइश न के बराबर हो जाएगी।

2. ई-कॉमर्स ट्रेडर्स के लिए स्पेशल छूट

अगर आप अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो या किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपना सामान बेचते हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत दी गई है। ऐसे व्यापारियों के लिए नियमों के बदलते हुए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस काफी सिंपल बनाया गया है। ऐसे में अगर कोई व्यापारी ऑनलाइन सामान बेचना चाहता है तो उसे अब जीएसटी की वजह से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

3. खुद सुधार करने की सुविधा

पहले अगर जीएसटी सर्टिफिकेट में कोई छोटी-मोटी गलती हो जाती थी, जैसे एड्रेस या नाम में सुधार, तो इसके लिए अप्रूवल का लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब टैक्सपेयर्स अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में खुद ही बदलाव कर सकेंगे।

4. रजिस्ट्रेशन कैंसिल करना हुआ आसान

कई बार बिजनेस बंद होने या किसी अन्य कारण से लोग अपना जीएसटी रजिस्ट्रेश कैंसिल करवाना चाहते हैं। पहले इसके लिए एक एप्लीकेशन देकर महीनों का इंतजार करना पड़था और अधिकारी के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा करने के लिए कहीं चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, अब वो 'ऑटोमैटिक एक्सेप्ट' यानी अपने आप मंजूर हो जाएगी।

मीटिंग के बाद और क्या हुए एलान?

बता दें कि वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कई बड़े एलान किए। गुरुवार को हुई इस अहम बैठक में टैक्स अधिकारियों से मनमानी गिरफ्तारी का अधिकार छीन लिया गया। अब किसी भी मामले में गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को पहले कोर्ट से आदेश लेना होगा। इससे व्यापारियों में बेवजह का डर खत्म होगा। ये फैसला व्यापारियों और टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत दे सकता है।

ये भी पढ़ें: SIP Calculation: ₹10000 के मंथली निवेश से ₹11 करोड़? स्टेप-अप एसआईपी का ये जादुई फॉर्मूला करेगा मदद