सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार को 2016-17 में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद: कृषि मंत्री

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2016 03:24 PM (IST)

    कमजोर दक्षिण पश्चिम मानसून के बावजूद साल 2016-17 में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद नहीं छोड़ी है ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली: कमजोर दक्षिण पश्चिम मानसून के बावजूद साल 2016-17 में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की उम्मीद नहीं छोड़ी है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वो उत्पादन का एक निश्चित आंकड़ा तो नहीं बता सकते हैं लेकिन वो यह जानते हैं कि उनका मंत्रालय अभी भी अपने उस स्टैंड पर कायम हैं कि चालू वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन एक रिकॉर्ड ऊंचाई को छुएगा।

    कृषि मंत्रालय के ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कृषि मंत्री के बयान का मतलब यह है कि खाद्यान्न उत्पादन 265 मिलियन टन और 270 मिलियन टन के बीच कुछ भी हो सकता है। इससे पहले केंद्र ने सामान्य मानसून पर उम्मीद जताते हुए 270 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। गौरतलब है कि भारत में अब तक रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन साल 2013-14 के वित्त वर्ष में हुआ था जब देश में 265 मिलियन टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें