Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कच्चे तेल के लिए नए बाजारों पर नजर, ओपेक के बाहर अन्य उत्पादकों से ज्यादा तेल खरीदेगी सरकार

    By NiteshEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jul 2021 09:10 AM (IST)

    पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव तरुण कपूर ने दैनिक जागरण को बताया कि हम बाजार की स्थिति को देखते आपूर्तिकर्ताओं की संख्या बढ़ा रहे हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल की तरफ से गुयाना से खरीदा गया क्रूड कुछ ही दिनों में भारत पहुंच जाएगा।

    Hero Image
    अमेरिका से चार वर्ष पहले भारत ने तेल खरीदना शुरू किया

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में अभी अस्थिरता को देखते हुए भारत ओपेक से अलग देशों से कच्चा तेल खरीदने पर जोर दे रही है। इस क्रम में अगले कुछ दिनों में भारत गुयाना से पहली बार तेल की खेप आने वाली है। भारत अफ्रीका के कुछ ऐसे देशों पर भी नजर बनाये हुए है जहां हाल ही में तेल उत्पादन शुरू हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव तरुण कपूर ने दैनिक जागरण को बताया कि हम बाजार की स्थिति को देखते आपूर्तिकर्ताओं की संख्या बढ़ा रहे हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल की तरफ से गुयाना से खरीदा गया क्रूड कुछ ही दिनों में भारत पहुंच जाएगा। तेल कंपनी एचईएमएल भी वहां से तेल खरीद रही है। निजी क्षेत्र की एक दूसरी तेल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार वेनेजुएला से तेल खरीद रही है।कपूर ने बताया कि कई देशों में नए तेल भंडारों की खोज हो रही है जहां से तेल खरीदने को लेकर हम विशेष प्रयास कर रहे हैं।

    यूरोपीय देश नॉर्वे भी इसमें शामिल है। भारत अपनी पेट्रोलियम ऑयल की जरूरतों का बड़ा हिस्सा सऊदी अरब, इराक, ईरान और अमेरिका से खरीदता रहा है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद वहां से ऑयल की खरीद अभी नहीं हो रही है। अमेरिका से चार वर्ष पहले भारत ने तेल खरीदना शुरू किया। वह अब भारत को सबसे ज्यादा क्रूड बेचने वालों में पांचवें स्थान पर है।