Home Loan फिर होगा महंगा! RBI रेपो रेट में कर सकता है 0.75% की बढ़ोतरी; Goldman Sachs का अनुमान
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती खाद्य कीमतों और मुद्रास्फीति के दबाव के कारण RBI 2027 की दूसरी तिमाही ...और पढ़ें
-1795004715005_m.webp)
आरबीआई 2027 तक रेपो रेट में 75 आधार अंक बढ़ा सकता है।
HighLights
आरबीआई 2027 तक रेपो रेट में 75 आधार अंक बढ़ाएगा।
बढ़ती खाद्य कीमतें और मुद्रास्फीति मुख्य कारण हैं इस बढ़ोतरी के।
इस वृद्धि से भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2% तक घट सकती है।
नई दिल्ली। Goldman Sachs रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) कैलेंडर वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही तक बेंचमार्क ब्याज दर में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है।
ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें और व्यापक होता मुद्रास्फीति का दबाव, मौद्रिक नीति को सख्त करने की जरूरत पैदा कर सकते हैं।
दिसंबर में रेपो रेट में हो सकता है इजाफा
गोल्डमैन को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक दिसंबर में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। इसके बाद 2027 की पहली छमाही में इसमें 0.50 प्रतिशत की और बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो दर (Repo Rate) बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो जाएगी।
रिपोर्ट में गैल्डमैन ने कहा, "हमारे अनुमान के मुताबिक, मुख्य महंगाई दर 2026 की चौथी तिमाही और 2027 की पहली तिमाही में छह प्रतिशत से थोड़ी ऊपर रह सकती है। मुख्य वस्तुओं और सेवाओं में भी कीमतों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में हमारा मानना है कि आरबीआई ब्याज दर में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि जारी रखेगा।"
अक्टूबर में RBI ने बढ़ाया था रेपो रेट
आरबीआई ने अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दी थी। करीब चार साल में यह पहली वृद्धि थी। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2027 में भारत की खुदरा महंगाई दर औसतन 5.7 प्रतिशत रह सकती है, जबकि खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी, अल नीनो से जुड़ी मौसमी बाधाओं और लागत बढ़ने के कारण मुख्य महंगाई दर 4.7 प्रतिशत रह सकती है।
गोल्डमैन के भारत के मुख्य अर्थशास्त्री शांतनु सेनगुप्ता ने कहा कि अक्टूबर में महंगाई दर 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो आरबीआई के संतोषजनक स्तर से अधिक है। उन्होंने अनुमान जताया कि अगली दो तिमाहियों तक महंगाई दर करीब छह प्रतिशत बनी रह सकती है।
इसके बाद साल के अंत तक इसमें धीरे-धीरे कमी आकर यह पांच प्रतिशत के शुरुआती दायरे में आ सकती है। मौद्रिक नीति के सख्त होने के बावजूद गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 2027 में 7.2 प्रतिशत पर मजबूत बनी रहेगी। हालांकि, यह 2026 के अनुमानित 7.9 प्रतिशत से कम होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।