सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank FD Rate Hike: सरकारी बैंक ने 444 दिन की एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर, 5 लाख का निवेश मैच्योरिटी पर कितना होगा?

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

Bank FD Rate Hike: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 444 दिनों की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 15 बेसिस ...और पढ़ें

IOB ने 444 दिन की FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं।

IOB ने 444 दिन की FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं।

HighLights

  1. IOB ने 444 दिन की FD पर ब्याज दरें बढ़ाईं।

  2. नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर अब 6.85% ब्याज मिलेगा।

  3. वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% और अति वरिष्ठ को 7.50% ब्याज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 444 दिनों की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स (bps) की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ी हुई ब्याज दर 10 नवंबर से लागू होगी।

बैंक ने कहा कि नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट पर अब 6.85% ब्याज मिलेगा, जबकि कॉलेबल और NRE (नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल) डिपॉजिट के लिए दरों को संशोधित करके 6.75% कर दिया गया है।

अब आपके मन में एक सवाल होगा कि आखिर नॉन कॉलेबल डिपॉजिट क्या है, तो बताते चलें कि नॉन-कॉलेबल फिक्स्ड डिपॉजिट एक ऐसी टर्म डिपॉजिट है जिसे मैच्योरिटी की तारीख से पहले निकाला या बंद नहीं किया जा सकता। इसमें आपका पैसा पूरी अवधि के लिए लॉक हो जाता है, जिसके बदले में आपको अधिक ब्याज दर मिलती है।

अब कितनी मिलेगी ब्याज दर

बैंक ने ₹3 करोड़ से कम की 444-दिन वाली नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल (NRE) टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.60% से बढ़ाकर 6.75% कर दिया है, जो कि 15 बेसिस पॉइंट्स (bps) की बढ़ोतरी है।

डिपॉजिट कैटेगरी पहले की ब्याज दर नई ब्याज दर
कॉलेबल टर्म डिपॉजिट (₹3 करोड़ से कम) 6.60% 6.75%
नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट 6.75% 6.85%
NRE टर्म डिपॉजिट (₹3 करोड़ से कम) 6.60% 6.75%

नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट के लिए, ब्याज दर को 10 bps बढ़ाकर 6.75% से 6.85% कर दिया गया है। ये डिपॉजिट ₹1,000 और ₹1 करोड़ से अधिक की राशि के लिए उपलब्ध हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए कितनी है ब्याज दर

60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को लागू जमा दर पर 0.50 प्रतिशत अंक अतिरिक्त मिलते रहते हैं, जबकि 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिक 0.75 प्रतिशत अंक अतिरिक्त पाने के पात्र हैं।

डिपॉजिट कैटेगरी ब्याज दर
वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष और उससे अधिक) 7.25%
अति वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष और उससे अधिक) 7.50%

5 लाख के निवेश पर कितना मिलेगा ब्याज

एक आम निवेशक द्वारा 6.67% की दर से ₹5 लाख जमा करने पर, उसे लगभग ₹34,200 का ब्याज मिलेगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इतनी ही राशि निवेश करने पर, उन्हें क्रमशः लगभग ₹37,300 (7.25% की दर से) और लगभग ₹38,600 (7.50% की दर से) का ब्याज मिलेगा।

यह भी पढ़ें- चीन की हो जाएंगी आदित्य बिड़ला ग्रुप की ये दो कंपनियां, ₹24975057500 में हो गई डील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।