Gold Storage Rule: घर में रखा जा सकता है केवल इतना ही सोना, जानें क्या कहता है नियम
Gold storage rule हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है बल्कि इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई होती है। लोग ज्यादातर शादी या किसी त्योहार के समय ही सोना खरीदना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि कितना सोने को फिजिकल फॉर्म में घर में रखा जा सकता है ? आइए सोने से संबंधित सभी जरूरी बातें जानते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। वहीं ज्यादातर लोग शादी या किसी शुभ अवसर पर ही सोना खरीदना पसंद करते है। इसके साथ ही भारतीय महिलाएं सोने के आभूषण पहनना काफी पसंद करती है। वही लोग अपने बच्चों की शादी के लिए पहले से ही सोना खरीद कर घर में रखते हैं। लेकिन आप एक लिमिट तक ही सोना फिजिकल फॉर्म में रख सकते हैं।
अगर आप इस लिमिट से ज्यादा सोना घर में रखते हैं, तो आपको इनकम टैक्स विभाग को जवाब देना होगा। इसलिए सोना खरीदने से पहले इससे जुड़े नियम चेक कर लें।
Gold limit: घर में कितना सोना रखा जा सकता है?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के अनुसार कुछ चीजों की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक विरासत में मिला पैसा, एक लिमिट तक सोना खरीद या स्टोर और एग्रीकल्चर में कोई टैक्स नहीं देना होता है।
इसलिए अगर आप घर में एक लिमिट तक सोना स्टोर करते हैं, तो कोई भी आपकी ऑफिशियल तलाशी नहीं ले पाएगा।
- अविवाहित महिलाएं- अविवाहित महिलाएं घर में 250 ग्राम ही सोना रख सकती है।
- अविवाहित पुरुष- अविवाहित पुरुष को केवल 100 ग्राम सोना रखने की अनुमति दी गई है।
- विवाहित महिलाएं- विवाहित महिलाएं 500 ग्राम सोना तक ही रख सकती है।
- विवाहित पुरुष- वहीं विवाहित पुरुष घर में 100 ग्राम सोना ही रख सकती है।
GST On Gold: कितना देना होगा टैक्स ?
अगर आप सोना बेचने जाते हैं, तो आपको सोने से हुई कमाई पर सरकार को टैक्स देना पड़ता है। CBDT के सर्कुलर के हिसाब से अगर आप सोना खरीद इसे 3 साल में बेचते है, तो शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Short- Term Capital Gain Tax) देना होगा। इसके साथ ही अगर आप 3 साल से ज्यादा समय के बाद सोना बेचते है, तो आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Long-Term Capital Gain Tax) देना होगा।
Gold Rate Today: आज क्या रहा सोने का भाव?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आज 14 मार्च, होली के अवसर पर सोने के दाम में बढ़त दर्ज की गई। आज 24 कैरेट सोने का दाम 600 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा है। 14 मार्च को 24 कैरेट सोने का दाम 8876.3 रुपये प्रति ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 8138.3 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने के दाम में आज 550 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।