यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव, चेक करें आपके शहर में क्या है नया रेट
Sona Chandi Bhav Gold Silver Price Today 23 October 2022 देश में सोने का भाव 15 अक्टूबर को 50400 रुपये ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Silver Price Today: लगातार गिरावट के बाद कल से सोने की कीमतों में मजबूती आ रही है। शनिवार से पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में अधिक तेजी नहीं दिख रही थी। कल बाजार में मजबूत कारोबार हुआ। धनतेरस पर लोगों ने जमकर सोने और चांदी की खरीदारी की। मांग बढ़ने के कारण इनकी कीमतों में भी उछाल आया। रविवार सुबह 24k सोना 51,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
Today Gold Silver Rates धनतेरस को देखते हुए कल बाजार में तेजी का रुख रहा। बाजार में फिर से चमक आ गई, क्योंकि सोना खरीदने बड़ी संख्या में लोग बाजार में निकले। पिछले दो साल से कोरोना को देखते हुए लोगों में त्योहार की खरीदारी का उत्साह बहुत अधिक रहा गया था लेकिन इस बार लोगों ने जमकर कीमती वस्तुओं, सिक्कों और गहनों की जमकर खरीदारी की।
किस शहर में क्या है सोने का भाव
- देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 51,450 रुपये है।
- 24k सोना चेन्नई में 51,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- मुंबई में सोने का भाव 51,290 प्रति 10 ग्राम है।
- 24k सोना कोलकाता में 51,450 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- बैंगलोर में 51,340 प्रति 10 ग्राम का रेट चल रहा है।
- हैदराबाद में 10 ग्राम सोने के लिए आपको 51,290 रुपये देने पड़ेंगे।
.jpg)
चांदी हुई मजबूत
रविवार को दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में चांदी का भाव 57,700 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर सपाट कारोबार कर रहा था। चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ने से कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक चांदी की कीमतें और भी मजबूत हो सकती हैं।
घटेंगी या बढ़ेंगी सोने की कीमतें
दिवाली और धनतेरस से पहले भारत में सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आ रही थी। हालांकि शनिवार को बाजार में सुधार हुआ। 22 अक्टूबर को भारत में 22 कैरेट सोने की दर बढ़कर 47,000 रुपये हो गई। 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 51,280 रुपये/10 ग्राम हो गया।
.jpg)
22 कैरेट सोने के दाम में 750 रुपये रुपये और 24 कैरेट की कीमत 830 रुपये तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। व्यापारियों को सोने और चांदी की मांग में तेजी का अनुमान है क्योंकि बाजार में रौनक है और पिछले साल की दिवाली और धनतेरस से 20 प्रतिशत अधिक बिक्री की उम्मीद है।

