सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022: सिक्के और गहने के दाम की क्या टेंशन, अपने बजट के हिसाब से खरीदें सोना और कमाएं बंपर मुनाफा

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2022 04:07 PM (IST)

Dhanteras 2022 धनतेरस और दिवाली पर अगर आप सोना खरीदने की तमन्ना रखते हैं तो इसके लिए हजारों रुपये खर्च ...और पढ़ें

Gold Silver Purchasing, Digital Gold, Gold Price, Gold Price Today
Gold Silver Purchasing, Digital Gold, Gold Price, Gold Price Today

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। धनतेरस (Dhanteras) और दिवाली (Diwali) के मौके पर सोना खरीदने की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन हर किसी के पास इसे खरीदने का बजट नहीं होता। जरा सा सोना खरीदने के लिए भी आपको अच्छा-खासा निवेश करन पड़ता है। लोगों के पास सोना खरीदने का बजट बहुत कम होता है। लेकिन अगर आपके पास पांच या दस ग्राम सोना खरीदने के लिए बजट नहीं है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। सोना खरीदने की चाहत रखने वाले खरीदारों के लिए इन दिनों बाजार में बहुत से विकल्प हैं।

हालांकि सोने की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर से 4,000 रुपये से अधिक नरम होकर 50,000 रुपये के स्तर पर आ गई हैं। लेकिन कई निवेशकों के लिए यह कीमत भी बहुत अधिक है। वे बड़ी मात्रा में सोना खरीदने के बारे में नहीं सोच सकते। अगर आपके पास सोना खरीदने का बजट नहीं है तो परेशान न हों। आप 1 रुपये की छोटी कीमत खर्च कर भी सोना खरीद सकते हैं। आइए समझते हैं कि आप कम से कम पैसा खर्चकर सोना कैसे खरीद सकते हैं।

डिजिटल गोल्ड है बेस्ट ऑप्शन

अगर आप छोटा अमाउंट खर्च कर सोना खरीदना चाहते हैं तो डिजिटल गोल्ड आपके लिए बेस्ट ऑप्श्सन है। आप हर दिन की प्रचलित कीमत के आधार पर सोना खरीद सकते हैं। कई डिजिटल प्लेटफॉर्म सोने में निवेश की अनुमति देते हैं। आप एक रुपये से कम कीमत में भी ये निवेश कर सकते हैं।

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खरीद सकते हैं सोना

निवेशक यह सोचते हैं कि उन्हें ऑनलाइन गोल्ड के लिए अधिक पैसा देना होगा लेकिन यह सिर्फ एक कोरी कल्पना है। आप जितनी मात्रा में चाहें उतनी मात्रा में सोना खरीद सकते हैं। अगर आपने एक प्लेटफॉर्म पर सोने में निवेश किया हुआ है तो आप किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भी निवेश कर सकते हैं।

क्या होता है Digital Gold का फायदा

यदि आप फिजिकल गोल्ड खरीदते हैं तो आपको लॉकर के किराये के साथ इसकी सुरक्षा और बीमा के लिए पैसा खर्च करना होगा; लेकिन डिजिटल गोल्ड में इस तरह की कोई झंझट नहीं। इसमें कोई ब्रोकरेज या कमीशन नहीं है। इसमें कोई हिडेन मेकिंग चार्ज या डिजायन शुल्क शामिल नहीं होता। इसमें मार्क-अप नहीं है और न ही महंगे लॉकर या बीमा योजनाओं को खरीदने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

धनतरेस और दिवाली के लिए कर रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग तो रहें सतर्क, जरा सा चूके नहीं कि अकाउंट हो जाएगा खाली

धनतरेस और दिवाली के लिए कर रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग तो रहें सतर्क, जरा सा चूके नहीं कि अकाउंट हो जाएगा खाली